BSSC पेपर लीक मामले में सुधीर कुमार के हजारीबाग स्थित आवास पर छापेमारी जारी

Published at :04 Mar 2017 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
BSSC पेपर लीक मामले में सुधीर कुमार के हजारीबाग स्थित आवास पर छापेमारी जारी

दिलीप वर्मा हजारीबाग / पटना : बिहार कर्मचारी चयन आयोग के निलंबित और गिरफ्तार चेयरमैन सुधीर कुमार के हजारीबाग घर पर बिहार एसआइटी टीम ने छापामारी की. शहर के मटवारी मैदान स्थित आइएएस सुधीर प्रसाद के आवास पर शनिवार को शाम 5.22 बजे एसआइटी टीम पहुंची. लगभग दस मिनट तक जांट टीम घर के बाहर […]

विज्ञापन

दिलीप वर्मा

हजारीबाग / पटना : बिहार कर्मचारी चयन आयोग के निलंबित और गिरफ्तार चेयरमैन सुधीर कुमार के हजारीबाग घर पर बिहार एसआइटी टीम ने छापामारी की. शहर के मटवारी मैदान स्थित आइएएस सुधीर प्रसाद के आवास पर शनिवार को शाम 5.22 बजे एसआइटी टीम पहुंची. लगभग दस मिनट तक जांट टीम घर के बाहर दरवाजा खुलने का इंतजार करती रही. शाम 5.32 बजे सुधीर कुमार के पिता राधा प्रसाद ने दरवाजा खोला. एसआइटी के एडिशनल एसपी के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम छापामारी कर रही है. हजारीबाग के कार्यपालक दंडाधिकारी कुमुद झा और कोर्रा टीओपी प्रभारी पंकज दास भी शामिल हैं.

एसआइटी की टीम सफारी गाडी में पहुंची- पटना से एसआइटी की टीम हजारीबाग सफारी गाड़ी बीआर06पीए5910 से पहुंची. एडिशनल एसपी स्थानीय टीओपी प्रभारी पंकज दास से पूछताछ करने के बाद सीधे आइएएस सुधीर प्रसाद के घर पहुंचे. परिसर में पहुंचते ही दरवाजा खोलने के लिए बेल दबाया. दस मिनट बाद राधा प्रसाद गेट के पास आये. एसआइटी टीम की पूरी जानकारी व परिचय लेने के बाद घर में आने के लिए इनको अनुमति दिया. छापामारी व जांच कार्य जारी- शाम 5.32 बजे छापामारी कार्य शुरू हुआ है. जो समाचार लिखे जाने तक अभी जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola