विवि में शुरू होगी म्यूजिक की पढ़ाई

Published at :04 Mar 2017 7:38 AM (IST)
विज्ञापन
विवि में शुरू होगी म्यूजिक की पढ़ाई

हजारीबाग : विभावि में म्यूजिक की पढ़ाई जल्द शुरू होगी. पीजी स्तर पर पढ़ाई शुरू करने के लिए विभावि की एकेडमिक काउंसिल ने सहमति दे दी है. काउंसिल ने पाठ्यक्रम एवं नियमावली को पारित कर दिया. परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन: विभावि स्नातक सेमेस्टर तीन सत्र 2015-18 की परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया गया है. बायोटेक […]

विज्ञापन

हजारीबाग : विभावि में म्यूजिक की पढ़ाई जल्द शुरू होगी. पीजी स्तर पर पढ़ाई शुरू करने के लिए विभावि की एकेडमिक काउंसिल ने सहमति दे दी है. काउंसिल ने पाठ्यक्रम एवं नियमावली को पारित कर दिया.

परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन: विभावि स्नातक सेमेस्टर तीन सत्र 2015-18 की परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया गया है. बायोटेक कोर सात, रसायन एवं एमआइएल हिंदी बीए जेनरल की परीक्षा 18 अप्रैल को प्रथम पाली में होगी. एक अप्रैल को होनेवाली बीबीए 335 दूसरी पाली की परीक्षा अब 10 अप्रैल को प्रथम पाली में होगी.

कार्यशाला छह को: विभावि अंगरेजी स्नातकोतर विभाग में द मेकिंग ऑफ लिटरेचर विषय पर कार्यशाला छह मार्च को होगा. मुख्य वक्ता युवा साहित्यकार मिहिर वात्स्य होंगे. विभागाध्क्ष डॉ रिजवान अहमद ने बताया कि मिहिर यूनिवर्सिटी ऑफ डरहम इंग्लैंड में अतिथि व्याख्याता के साथ स्कॉटलैंड के स्टर्लिंग यूनिवर्सिटी में इनवायरमेंट हेरेटेज पॉलिसी से जुड़े हैं.कार्यालय का उदघाटन विभावि कुलपति डॉ गुरदीप सिंह करेंगे.

उत्तर पुस्तिका दिखायी जाये: विभावि के पीजी विभाग का मास्टर रूटीन एवं लेक्चर प्लान वेबसाइट पर अपलोड होगा. एकेडमिक काउंसिल की बैठक में कुलपति प्रो गुरदीप सिंह ने कहा की पीजी विभाग अपने नये सिलेबस एवं रूटीन को वेबसाइट पर अपलोड करे. विवि एवं छात्र हित को ध्यान में रखते हुए सभी विभागाध्यक्ष से कहा की पीजी के छात्रों को परीक्षा के बाद जांच की गयी गयी उत्तरपुस्तिका दिखायी जाये.

परीक्षा 25 मार्च से: विभावि पीजी डीएमएलटी सत्र 2016-17 की परीक्षा 25 मार्च से होगी. परीक्षा 29 मार्च तक चलेगी. प्रायोगिक परीक्षा 30 व 31 मार्च को होगी. परीक्षा के लिए एमबीए भवन को परीक्षा केंद्र बनाया गया है.

इग्नू की इंडेक्शन मीट कल: संत कोलंबस कॉलेज स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र-0528 में एमए, बीए,पीजी डिप्लोमा एवं प्रमाण पत्र कार्यक्रमों में नव नामांकित विद्यार्थियों के लिए पांच मार्च को इंडक्शन मीट का आयोजन किया गया है. यह जानकारी इग्नू समन्वयक ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola