किसानों के हक की लड़ाई जारी रहेगी

Published at :04 Mar 2017 7:36 AM (IST)
विज्ञापन
किसानों के हक की लड़ाई जारी रहेगी

हजारीबाग : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि टंडवा में जिन किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया है, उन्हें अब तक मुआवजा नहीं मिला है. किसान जब भी हक और अधिकार के लिए आवाज उठाते हैं, सरकार पुलिस बल से उन पर हमला करवा देती है. यहां किसानों को न्याय नहीं मिल रहा […]

विज्ञापन
हजारीबाग : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि टंडवा में जिन किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया है, उन्हें अब तक मुआवजा नहीं मिला है. किसान जब भी हक और अधिकार के लिए आवाज उठाते हैं, सरकार पुलिस बल से उन पर हमला करवा देती है.
यहां किसानों को न्याय नहीं मिल रहा है. जब तक उनका पुनर्वास नहीं हो जाता है और मुआवजा नहीं मिल जाता, हम किसानों की लड़ाई लड़ते रहेंगे. श्री मरांडी ने उक्त बातें शुक्रवार को टंडवा जाने क्रम में हजारीबाग परिसदन में पत्रकारों से कही. उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों की जमीन छीन कॉरपोरेट घरानों को कौडी के मोल दे रही है. किसानों की उपजाऊ जमीन का अधिग्रहण विकास के नाम पर किया जा रहा है.
टंडवा, केरेडारी एवं बडकागांव के किसानों के साथ नहीं, बल्कि कई जगहों पर यह समस्या है. झाविमो किसानों की लड़ाई लड़ने से पीछे नहीं हटेगी, चाहे सरकार जितना भी दमनात्मक रवैया अपना ले. मौके पर झाविमो अल्पसंख्यक मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष मुन्ना मलिक एवं केंद्रीय सचिव चंद्रनाथ भाई पटेल समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola