दहूदाग गांव में न पानी, न बिजली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Mar 2017 7:35 AM (IST)
विज्ञापन

चरही : चरही से 11 किलोमीटर की दूरी पर अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र दाहुदाग गांव विकास से कोसों दूर है. आज भी गांव में बिजली, सिंचाई व सड़क की समुचित सुविधा नहीं है. दाहुदाग गांव के लगभग 60 घरों में 350 लोगों की जनसंख्या रहती है. सभी खेती पर ही निर्भर हैं, लेकिन सिंचाई की […]
विज्ञापन
चरही : चरही से 11 किलोमीटर की दूरी पर अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र दाहुदाग गांव विकास से कोसों दूर है. आज भी गांव में बिजली, सिंचाई व सड़क की समुचित सुविधा नहीं है. दाहुदाग गांव के लगभग 60 घरों में 350 लोगों की जनसंख्या रहती है.
सभी खेती पर ही निर्भर हैं, लेकिन सिंचाई की समुचित सुविधा नहीं होने के कारण खेती में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. गरमी की दिनों में कुओं का पानी पूर्ण रूप से सूख जाता है. उक्त गांव में सिंचाई के लिए चेकडैम व बड़ा तालाब बनने से किसान कृषि क्षेत्र में बेहतर कर सकते हैं. वर्तमान में किसान कुआं से ही सब्जी की उपज कर चरही बाजार हाट में बेचने के लिए जाते हैं. गरमी में किसानों की परेशानी बढ़ जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










