चुरचू बना राज्य का दूसरा ओडीएफ प्रखंड

Published at :04 Mar 2017 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
चुरचू बना राज्य का दूसरा ओडीएफ प्रखंड

तीन महिला जनप्रतिनिधियों को मिला सम्मान चरही : चुरचू प्रखंड मुख्यालय सभागर में स्वच्छ भारत मिशन के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. यहां जिला योजना पदाधिकारी अजय कुमार, जिप सदस्य अग्नेशिया सांडी पूर्ति, प्रमुख अनुक्षी देवी व उप-प्रमुख चोलेश्वर महतो थे. चुरचू को खुले में शौच से मुक्त प्रखंड बनने को लेकर […]

विज्ञापन
तीन महिला जनप्रतिनिधियों को मिला सम्मान
चरही : चुरचू प्रखंड मुख्यालय सभागर में स्वच्छ भारत मिशन के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. यहां जिला योजना पदाधिकारी अजय कुमार, जिप सदस्य अग्नेशिया सांडी पूर्ति, प्रमुख अनुक्षी देवी व उप-प्रमुख चोलेश्वर महतो थे.
चुरचू को खुले में शौच से मुक्त प्रखंड बनने को लेकर प्रखंड के जिप सदस्य अग्नेशिया सांडी पूर्ति, प्रमुख अनुक्षी देवी व आंगो मुखिया मीना देवी को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया. ज्ञात हो कि राज्य में खुले में शौच से मुक्त प्रखंड में पहला स्थान दुलमी व दूसरा स्थान चुरचू प्रखंड को मिला है.
मौके पर जिला योजना पदाधिकारी अजय कुमार ने कहा कि चुरचू को खुले शौच से मुक्त प्रखंड बनाने के साथ शौचालय का उपयोग करने की जरूरत है. वहीं जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी-अपनी बातें रखीं. इस अवसर पर इंद्रा मुखिया दशरथ महतो, चनारो मुखिया रेशमी देवी, हेंदेगढ़ा मुखिया परमेश्वर महतो,आंगो मुखिया मीना देवी, जरबा मुखिया लक्ष्मी देवी, पंसस धर्मावती देवी, लालो मांझी, नेहा देवी, रजनी देवी, भागेश्वर गंझू,माला प्रजापति, प्रखंड कर्मी में मनीष कुमार, गोपाल प्रसाद, पौलुस तिर्की सहित जलसहिया व स्वयंसेवक आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola