चार अपराधी गिरफ्तार

Published at :03 Mar 2017 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
चार अपराधी गिरफ्तार

कटकमसांडी : शाहपुर में पुलिस ने की छापामारी हजारीबाग/कटकमसांडी : दारू थाना क्षेत्र के पिपचों स्थित सिवाने पुल निर्माण स्थल से जेसीबी चालक मनोज कुमार मेहता के अपहरण के मामले में चार अपराधकर्मियों को हजारीबाग पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सभी अपराध की योजना बना रहे थे. पकड़े गये आरोपियों के पास से एक कारबाइन […]

विज्ञापन
कटकमसांडी : शाहपुर में पुलिस ने की छापामारी
हजारीबाग/कटकमसांडी : दारू थाना क्षेत्र के पिपचों स्थित सिवाने पुल निर्माण स्थल से जेसीबी चालक मनोज कुमार मेहता के अपहरण के मामले में चार अपराधकर्मियों को हजारीबाग पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
सभी अपराध की योजना बना रहे थे. पकड़े गये आरोपियों के पास से एक कारबाइन समेत खाली मैगजीन, एक देसी कट्टा, तीन मोबाइल, वरदी व कंबल आदि बरामद किये गये हैं. सभी अपराधकर्मियों को पुलिस ने कटकमसांडी थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव से गिरफ्तार किया है. हालांकि एक अपराधी भाग निकलने में सफल रहा.
गिरफ्तार आरोपियों में शाहपुर निवासी मोहन प्रसाद साव, खैरा (पत्थलगड्डा) निवासी गणेश यादव, लुंदरू (इचाक) निवासी सोनू प्रजापति व बलबल (गिद्धौर) निवासी प्रीतम प्रजापति शामिल हैं. वहीं भागनेवाला अपराधी बलबल द्वारी (गिद्धौर) निवासी विजय यादव है. सभी आरोपी शाहपुर स्थित मोहन साव के मकान में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे.
जेसीबी चालक को किया था अगवा: एसपी अनूप बिरथरे ने कहा कि सिवाने नदी पर पुल निर्माण कार्य हो रहा है. 26 फरवरी की रात इन अपराधियों ने जेसीबी चालक मनोज कुमार मेहता को अगवा कर लिया था. पुलिस की दबाब को देख अपहरणकर्ताओ ने अपहृत को चतरा पत्थलगढा में छोड़ा था और फरार हो गये थे.
एसपी ने कहा कि अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गयी. एएसपी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में छापामारी की गयी और अपराधियों को गिरफ्तार किया गया.
मुखिया की हत्या में शामिल था मोहन: एसपी ने बताया कि शाहपुर के मुखिया तापेश्वर साव हत्याकांड में मोहन साव शामिल था. वह कटकमसांडी थाना कांड संख्या 171-13 का आरोपी है. उस पर हत्या, सीएलए का आरोप है. वहीं प्रीतम प्रजापति पर विष्णुगढ थाना कांड संख्या 150-15 के तहत मामला दर्ज है.
गणेश यादव पर कटकमसांडी थाना कांड संख्या 37-17 के तहत मामला दर्ज है. एसपी ने कहा कि पूर्व मे पकड़े गये सभी आरोपियों की सांठगांठ टीपीसी उग्रवादियों से था. बाद में अपराधियों ने अपना ग्रुप बना लिया. अभियान में एएसपी कुलदीप कुमार, एएसपी डॉ एहतेशाम, डीएसपी डीके गुप्ता पुलिस निरीक्षक (पेलावल) खुर्शीद आलम, कटकमसांडी थाना प्रभारी कामेश्वर कुमार एवं पुलिस बल शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola