रेलवे ट्रैक पर मिला वरदीधारी का शव

Published at :03 Mar 2017 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मिला वरदीधारी का शव

कटकमसांडी : कटकमसांडी सीमा क्षेत्र और सिमरिया थाना क्षेत्र के सीमावर्ती हरदीय टांड़ के पास रेलवे ट्रैक से एक 25 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने गुरुवार को बरामद किया है. युवक की शिनाख्त चामू मुंडा (पिता-पांडू मुंडा) के रूप में की गयी. मृतक के पैकेट से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान […]

विज्ञापन
कटकमसांडी : कटकमसांडी सीमा क्षेत्र और सिमरिया थाना क्षेत्र के सीमावर्ती हरदीय टांड़ के पास रेलवे ट्रैक से एक 25 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने गुरुवार को बरामद किया है. युवक की शिनाख्त चामू मुंडा (पिता-पांडू मुंडा) के रूप में की गयी. मृतक के पैकेट से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान हुई. वह चोपे बड़गांव का रहनेवाला था. शव के पास से भराठी बंदूक समेत गुलेल व टॉर्च बरामद किये गये हैं. स्थानीय लोगों ने ट्रैक पर शव होने की सूचना कटकमसांडी पुलिस को दी. कटकमसांडी पुलिस सूचना मिलते ही रेलवे ट्रैक के पास पहुंची.
मृतक चितकबरे रंग की वर्दी में था. वहीं रेलवे ट्रैक के पास दोनों पैर कटे हुए थे. इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम व जेएसआई बोबास केरकेट्टा वहां पहुंचे और पड़ताल की. घटनास्थल सिमरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है. पेलावल अंचल इंस्पेक्टर ने इसकी जानकारी सिमरिया थाना पुलिस को दी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस के अनुसार मृतक की हत्या हुई है, या फिर यह उग्रवादी गतिविधि का मामला है, इसकी जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola