नक्सल प्रभावित गांवों का होगा विकास

Published at :03 Mar 2017 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
नक्सल प्रभावित गांवों का होगा विकास

रनिया : रनिया प्रखंड के सीआरपीएफ कैंप के समीप गुरुवार को जिला प्रशासन ने जनता दरबार लगाया. इसमें 13 फोकस एरिया डेवलपमेंट प्लान के तहत ग्रामीणों की समस्याओं का ऑन द स्पॉट निराकरण किया गया. जनता दरबार में डीसी चंद्रशेखर कुमार व एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा के अलावा वरीय अधिकारी उपस्थित थे. 115 से अधिक […]

विज्ञापन
रनिया : रनिया प्रखंड के सीआरपीएफ कैंप के समीप गुरुवार को जिला प्रशासन ने जनता दरबार लगाया. इसमें 13 फोकस एरिया डेवलपमेंट प्लान के तहत ग्रामीणों की समस्याओं का ऑन द स्पॉट निराकरण किया गया. जनता दरबार में डीसी चंद्रशेखर कुमार व एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा के अलावा वरीय अधिकारी उपस्थित थे.
115 से अधिक लोगों ने विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन स्टॉल के माध्यम से सौंपा.शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सामाजिक सुरक्षा, कल्याण विभाग, बैंक, कृषि, पशुपालन, तालाब डोभा, आवास व मनरेगा सहित विभिन्न विभाग द्वारा जनता दरबार में स्टॉल लगा कर आवेदन रिसीव किया गया. ग्रामीणों को प्रखंड में संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी. अधिकारियों ने स्टॉल का निरीक्षण भी किया.
डीसी चंद्रशेखर कुमार ने कहा जिला प्रशासन जनता के बीच पहुंच कर विकास का काम करने जा रहा है. बहुत जल्द रनिया प्रखंड के तमाम नक्सल प्रभावित गावों का तीव्र विकास किया जायेगा. वहीं सरकार की सभी महत्वकांक्षी योजनाओं को धरातल पर उतारा जायेगा.
उन्होंने लोगों से जागरूक होने की अपील की. कहा कि जागरूक होंगे, तभी सरकारी योजना का लाभ ले सकेंगे. आप समस्या बतायें उसे हम तत्काल दूर करने का प्रयास करेंगे. डायन प्रथा को दूर करने की अपील की.
एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने कहा कि 13 फोकस एरिया डेवलपमेंट प्लान के तहत जितने भी गांव क्षेत्र में पड़ते हैं उन गांवों का विकास करने के लिए सरकार संकल्पित है. जनता बेखौफ आगे आयें. उनकी जरूरतें पूरी की जायेगी. रनिया से पूरी तरह नक्सलवाद को खत्म करने का काम हो रहा है.
क्षेत्र से नक्सली भाग गये हैं. अगर कुछ है तो उन्हें मुख्यधारा से जुड़ कर सरकारी लाभ लेना चाहिए. ह्यूमन ट्रैफिकिंग के बारे में उन्होंने कहा कि यहां के युवक-युवतियों को अब बाहर जाने की जरूरत नहीं है. सरकार मनरेगा के तहत हर हाथ को रोजगार दे रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola