अफवाह फैलानेवालों व शरारती तत्वों पर होगी कार्रवाई: एसपी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Mar 2017 8:30 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : होली और रामनवमी का पर्व भाईचारगी और शांतिपूर्वक हो, इसे लेकर एसपी अनूप बिरथरे ने जिला के सभी डीएसपी, इंस्पेक्टर और थानेदारों के साथ बैठक की. एसपी ने सभी थानेदारों को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के आखाड़ाधारियों के अध्यक्ष, सचिव, संरक्षक एवं सदस्यो के नाम व पते की जानकारी समेत लाइसेंसी और गैर […]
विज्ञापन
हजारीबाग : होली और रामनवमी का पर्व भाईचारगी और शांतिपूर्वक हो, इसे लेकर एसपी अनूप बिरथरे ने जिला के सभी डीएसपी, इंस्पेक्टर और थानेदारों के साथ बैठक की. एसपी ने सभी थानेदारों को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के आखाड़ाधारियों के अध्यक्ष, सचिव, संरक्षक एवं सदस्यो के नाम व पते की जानकारी समेत लाइसेंसी और गैर लाइसेंसी रामनवमी पूजा समिति की जानकारी देने का निर्देश दिया. एसपी ने कहा कि रामनवमी अखाड़ा के आसपास के धार्मिक स्थलों का पुलिस पदाधिकारी नक्शा तैयार करें. वहीं पर्व के दौरान अफवाह फैलानेवालों और शरारती तत्वों को चिह्नित करें.
बैठक में पर्व से पूर्व अवैध शराब बिक्री और महुआ शराब चुलाई पर अंकुश लगाने के लिए छापामारी का निर्णय लिया गया. एसपी ने कहा कि धारा-107 के मामले में भी कार्रवाई होगी. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के जुलूस पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी. डीएसपी सहदेव साव, डीएसपी डीके गुप्ता, बरही एसडीपीओ, बड़कागांव एसडीपीओ, इंस्पेक्टर सह सदर थाना प्रभारी जीतेंद्र सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी सुमन कुमार, बड़ा बाजार टीओपी प्रभारी नथूनी प्रसाद यादव समेत अन्य थानेदार उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










