मनुष्य माटी का पुतला है : बिशप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Mar 2017 8:27 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : प्रभु रूपांतरण महागिरजा घर काथलिक आश्रम में प्रात: छह बजे विशेष पवित्र चालीसा राखबुध पूजा का आयोजन किया गया. यहां मिस्सा पूजा अनुष्ठान हुआ. अनुष्ठानकर्ता बिशप आनंद जोजो, पल्ली पुरोहित फादर दया किशोर, फादर रेमेंड, फादर अंतोनी, टॉमी, मनोज तिर्की, रॉबर्ट डुंगडुंग, फादर अब्राहम व डिक्कन अनूप लकड़ा आदि उपस्थित थे. पवित्र पॉम […]
विज्ञापन
हजारीबाग : प्रभु रूपांतरण महागिरजा घर काथलिक आश्रम में प्रात: छह बजे विशेष पवित्र चालीसा राखबुध पूजा का आयोजन किया गया. यहां मिस्सा पूजा अनुष्ठान हुआ. अनुष्ठानकर्ता बिशप आनंद जोजो, पल्ली पुरोहित फादर दया किशोर, फादर रेमेंड, फादर अंतोनी, टॉमी, मनोज तिर्की, रॉबर्ट डुंगडुंग, फादर अब्राहम व डिक्कन अनूप लकड़ा आदि उपस्थित थे. पवित्र पॉम संडे के खजूर डाली की राख को पवित्र जल से आशीष कराया गया. वहीं विश्वासियों के माथे पर राख से क्रूस चिह्न बनाया गया. बिशप ने कहा कि मनुष्य मिट्टी से बना है और मिट्टी में मिल जायेगा. बिशप आनंद जोजो ने अपने संदेश में कहा कि आज हमारी क्लीसिया कठिन परिस्थिति से गुजर रही है.
परिवार, समुदाय और समाज में बिखराव की स्थिति है. इसका कारण अपना स्वार्थ और धन लोलुपता है. यह हमारे समाज में द्वेय की भावना पैदा करती है. वहीं हिंसा का कारण बन रही है. इस चालीसा काल में अपने अंदर छुपे बुराइयों को दूर किया जा सकता है. प्रभु ईसा मसीह को अपनाने की आवश्यकता है. सभी भौतिक वस्तुओं का मालिक ईश्वर है.
उन्होंने बताया कि आज के बाद प्रत्येक शुक्रवार की शाम 4.30 बजे क्रूस रास्ता होगा, जो गुड फ्राइडे तक चलेगा. संत अन्ना छात्रावास की विद्यार्थियों ने मिस्सा गान का संचालन किया और बाइबल का पाठ पढ़ा. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रचारक फरदीनंद लकड़ा, महिला संघ के हेलेन तिग्गा, सरोज गुड़िया, रोशनी तिग्गा, सुषमा टोप्पो, युवा संघ से माइकेल नाइट, आशीष टूटी, राहुल बाड़ा, काथलिक सभा से रंजीत कुजूर, पीपी टोप्पो, अगस्टीन मिंज, दास कुमार एक्का, विजय टुटी, इग्नास हेंब्रोम व अनूप राजेश लकड़ा ने अहम भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










