दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने किया हस्तक्षेप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Mar 2017 8:27 AM (IST)
विज्ञापन

दारू : दारू थाना क्षेत्र के मेढकुरी के मोकतमा गांव में शराबबंदी को लेकर बुधवार की सुबह दो पक्षों में मारपीट हुई. बताया जाता है कि मोकतमा के ग्रामीणों ने नशामुक्ति को लेकर रैली निकाली थी. इसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल थे. रैली में शामिल लोग लोगों को जागरूक कर रहे थे. सभी लोग […]
विज्ञापन
दारू : दारू थाना क्षेत्र के मेढकुरी के मोकतमा गांव में शराबबंदी को लेकर बुधवार की सुबह दो पक्षों में मारपीट हुई. बताया जाता है कि मोकतमा के ग्रामीणों ने नशामुक्ति को लेकर रैली निकाली थी. इसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल थे. रैली में शामिल लोग लोगों को जागरूक कर रहे थे. सभी लोग शंकर साव के घर पहुंचे और शराब को बंद करने को कहा.
इसी को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. घटना की सूचना पाते ही दारू थाना प्रभारी शब्बीर हुसैन मोकतमा गांव पहुंचे और मामले को शांत कराये. इसके बाद ग्रामीणों ने बैठक कर गांव को नशामुक्त बनाने का निर्णय लिया. बैठक में सुखदेव साव, राजू रजक, शमसुद्दीन, अशोक रजक, लालमन साव, लखन साव, रविंद्र कुमार, अली मियां, महादेव तूरी, रवि कुमार, दुखन साव समेत कई लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










