करोड़ों का कारोबार प्रभावित

Published at :01 Mar 2017 8:23 AM (IST)
विज्ञापन
करोड़ों का कारोबार प्रभावित

यूनाइटेड फोरम ऑफ यूनियंस की अगुवाई में बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे हजारीबाग : देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर हजारीबाग जिले में भी देखने को मिला. जिले के सभी सरकारी बैंक मंगलवार को बंद रहे. इस कारण करोड़ों का कारोबार प्रभावित हुआ. यूनाइटेड फोरम ऑफ यूनियंस की अगुवाई में बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे. हड़ताली […]

विज्ञापन
यूनाइटेड फोरम ऑफ यूनियंस की अगुवाई में बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे
हजारीबाग : देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर हजारीबाग जिले में भी देखने को मिला. जिले के सभी सरकारी बैंक मंगलवार को बंद रहे. इस कारण करोड़ों का कारोबार प्रभावित हुआ. यूनाइटेड फोरम ऑफ यूनियंस की अगुवाई में बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे. हड़ताली कर्मियों ने बैंक सुधारों के खिलाफ और नोटबंदी के बाद कर्मचारियों की तरफ से हुए अतिरिक्त कार्य के लिए मुआवजे की मांग की.
कहा गया कि नोटबंदी के बाद बैंक की लागत का वहन सरकार करे. वहीं सेवानिवृत्ति लाभ में बढ़ोतरी की मांग की गयी. ग्रेच्युटी की सीमा समाप्त करने की भी बात कही गयी. कहा गया कि सेवानिवृत्त की सभी राशि आयकर मुक्त हो. अगले वेतन समझौता की प्रक्रिया जल्द शुरू हो. अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति योजना सही तरीके से लागू किये जायें.
वहीं पांच दिनों की बैंकिंग लागू हो. सभी पदों पर पर्याप्त नियुक्ति की जाये. इसके अलावा अन्य मांगों को रखा गया. अजीत कुमार देव, आशीष चौधरी, दिनेश कुमार, मनोज कुमार, कन्हैया सिंह, बिंदेश्वर प्रसाद, एसए जमाल नासिर, केके सिंह, प्रवींद्र कुमार, विशाल राठौर समेत सभी अधिकारियों ने मांगों को समर्थन में बैंक के बाहर प्रदर्शन किया. इधर, बीओआइ आंचलिक कार्यालय, इलाहाबाद बैंक, यूनियन बैंक समेत सभी बैंकों में ताला लगा रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola