1668 छात्राओं की छात्रवृत्ति रोकने के विरोध में कॉलेज में तालाबंदी

Published at :28 Feb 2017 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
1668 छात्राओं की छात्रवृत्ति रोकने के विरोध में कॉलेज में तालाबंदी

आठ साल से प्राचार्य रहीं रेखा रानी के स्थानांतरण की मांग की हजारीबाग : केबी महिला महाविद्यालय हजारीबाग की छात्राएं अपनी मांगों को लेकर सोमवार को कॉलेज में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया. कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष शालिनी कुमारी और झारखंड विकास छात्र मोरचा के जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता ने मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला प्रशासन के […]

विज्ञापन
आठ साल से प्राचार्य रहीं रेखा रानी के स्थानांतरण की मांग की
हजारीबाग : केबी महिला महाविद्यालय हजारीबाग की छात्राएं अपनी मांगों को लेकर सोमवार को कॉलेज में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया. कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष शालिनी कुमारी और झारखंड विकास छात्र मोरचा के जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता ने मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला प्रशासन के दंडाधिकारी कुमुद झा को दिया. छात्राएं सुबह आठ बजे कॉलेज के मुख्य गेट के समक्ष धरना पर बैठ गयीं. मांगों से संबंधित तख्ती हाथों में लेकर कॉलेज की प्राचार्या रेखा रानी के स्थानांतरण करने की मांग की. रेखा रानी पिछले आठ वर्षों से कॉलेज की प्राचार्या बनीं हुईं हैं जो संवैधानिक रूप से गलत है. प्राचार्या की गलती से 1668 छात्राओं की छात्रवृत्ति रूक गयी है.
एसपी हॉस्टल की छात्राओं की छात्रवृत्ति जानबूझ कर रोक दी गयी, जो आदिवासी, दलित, पिछड़ा वर्ग की छात्राओं के अधिकार का हनन है. सभी छात्राओं को शीघ्र छात्रवृत्ति दी जाये. कॉलेज के छात्रावास में सामान्य छात्राओं से छात्रावास के नाम पर अवैध वसूली 5400 रुपये की जा रही है. इसमें पांच सौ रुपये अलग से जेनेरेटर का लिया जाता है. छात्रावास की छात्राओं को साल भर चने की सब्जी खाने को मजबूर किया जा रहा है. नामांकन एवं सेमेस्टर के नाम पर एक ही कैटोगिरी की छात्राओं से अलग-अलग फीस वसूल किया जाता है. छात्राओं ने यह भी मांग की कि कॉलेज में एक काउंटर से नामांकन परीक्षा प्रपत्र एवं सभी प्रकार के काम होते हैं. इससे छात्राओं को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है.
कई छात्राएं बेहोश होकर गिर जातीं हैं. इसकी जानकारी कई बार प्राचार्य को दी गयी. लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. छात्राओं ने कॉलेज के मुख्य गेट के समक्ष शांतिपूर्वक घंटों प्रदर्शन किया. बाद में जिला प्रशासन की ओर से दंडाधिकारी कुमुद झा और पुलिस पदाधिकारी छात्राओं के साथ वार्ता किये. छात्राओं ने कॉलेज की अनियमितता से प्रशासन को अवगत कराया. मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर छात्राओं ने जाम हटाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola