बॉलीवुड के सितारे 28 को शामिल होंगे तिरंगा यात्रा में
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Feb 2017 9:02 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग. प्रतिज्ञा सीरियल में सज्जन सिंह की भूमिका निभानेवाले सिने कलाकार अनुपम श्याम ओझा व साबू की भूमिका में लोकप्रियता हासिल कर चुके जितेंद्र सिंह (साबू) हजारीबाग के विभिन्न संस्थानों में रे ग्राम सेवा के तिरंगा सम्मान यात्रा में शामिल होंगे. 28 फरवरी को पीटीसी के संयुक्त निदेशक आरके प्रसाद के नेतृत्व में प्रशिक्षु डीएसपी […]
विज्ञापन
हजारीबाग. प्रतिज्ञा सीरियल में सज्जन सिंह की भूमिका निभानेवाले सिने कलाकार अनुपम श्याम ओझा व साबू की भूमिका में लोकप्रियता हासिल कर चुके जितेंद्र सिंह (साबू) हजारीबाग के विभिन्न संस्थानों में रे ग्राम सेवा के तिरंगा सम्मान यात्रा में शामिल होंगे.
28 फरवरी को पीटीसी के संयुक्त निदेशक आरके प्रसाद के नेतृत्व में प्रशिक्षु डीएसपी व काराधीक्षक तिरंगा सम्मान यात्रा के माध्यम से देशसेवा की प्रतिभा दुहरायेंगे. कार्यक्रम की शुरुआत दिन के 11 बजे से होगी. कार्यक्रम में सुधांशु सुमन समेत अन्य लोग सभा को संबोधित करेंगे. सिने कलाकार चार मार्च को कल्यााणपुर, चतरा में आयोजित तिरंगा सम्मान यात्रा में भी शामिल होंगे. तिरंगा सम्मान यात्रा के सूत्रधार समाजसेवी सुधांशु सुमन ने बताया कि तिरंगा सम्मान यात्रा का मकसद देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के लिए लोगों को जागरूक करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










