298 करोड़ की लागत से बनेगा मेडिकल कॉलेज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Feb 2017 8:34 AM (IST)
विज्ञापन

सीएम आज रखेंगे आधारशिला अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा हजारीबाग : हजारीबाग मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास 23 फरवरी को मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे. उनके साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा समेत झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, सदर विधायक मनीष जायसवाल समेत कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहेंगे. इधर, प्रशासन की ओर […]
विज्ञापन
सीएम आज रखेंगे आधारशिला
अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा
हजारीबाग : हजारीबाग मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास 23 फरवरी को मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे. उनके साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा समेत झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, सदर विधायक मनीष जायसवाल समेत कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहेंगे. इधर, प्रशासन की ओर से शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गयी है. ज्ञात हो कि हजारीबाग में सरकार की 298 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज बनाने की योजना है.
स्थल का लिया जायजा
इस बीच बुधवार को डीआइजी भीमसेन टुटी समेत डीसी रविशंकर शुक्ला व एसपी अनूप बिरथरे ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया. भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को कार्यक्रम स्थल को संध्या तक लेबलिंग करते हुए पूरा करने का निर्देश दिया.
इसके अलावा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने निर्मित शौचालय का भी जायजा लिया. कार्यपालक पदाधिकारी नगर निगम को कार्यक्रम स्थल के दोनों तरफ पांच-पांच टैंकर पेयजल उपलब्ध कराने व जिला परिषद अभियंता को तय समय सीमा पर सभी व्यवस्था पूरा करने का निर्देश दिया गया. वहीं अस्थायी पार्किंग, विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में हेलीपैड का निर्माण समय पर पूरा करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










