कटकमसांडी में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस

Published at :26 Jan 2017 1:44 AM (IST)
विज्ञापन
कटकमसांडी में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस

कटकमसांडी : प्रखंड क्षेत्र के सभी बूथों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ. यहां नये मतदाताओं के बीच मतदान पहचान-पत्र का वितरण किया गया. साथ ही मतदान की महत्ता की जानकारी दी गयी. प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र के कटकमसांडी पंचायत अंतर्गत बूथ संख्या 37 एवं 38 में बीएलओ क्रमशः रीना देवी एवं रजनी देवी ने […]

विज्ञापन
कटकमसांडी : प्रखंड क्षेत्र के सभी बूथों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ. यहां नये मतदाताओं के बीच मतदान पहचान-पत्र का वितरण किया गया. साथ ही मतदान की महत्ता की जानकारी दी गयी. प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र के कटकमसांडी पंचायत अंतर्गत बूथ संख्या 37 एवं 38 में बीएलओ क्रमशः रीना देवी एवं रजनी देवी ने नये मतदान पत्र का वितरण मतदाताओं के बीच किया. उन्होंने बताया कि मतदान हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का अंग है. सफल लोकतंत्र में मतदान अति आवश्यक है.
राष्ट्र एवं सरकार के निर्माण में आम मतदाताओं की भूमिका अहम होती है. एक जागरूक मतदाता ही देश एवं राष्ट्र के विकास में अहम योगदान दे सकता है. मौके पर प्रखंड के जनप्रतिनिधि व कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola