जिले के 257 पंचायतों में विशेष ग्रामसभा आज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Jan 2017 1:43 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के सभी 257 पंचायतों में 26 जनवरी को विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया है. इसमें कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार एवं गांवों के शहरीकरण करने को लेकर योजना का चयन किया जायेगा. यह जानकारी बुधवार को डीडीसी राजेश पाठक ने प्रेस कांफ्रेंस में दी. बताया कि झंडोत्तोलन के बाद सभी पंचायतों […]
विज्ञापन
हजारीबाग : हजारीबाग जिले के सभी 257 पंचायतों में 26 जनवरी को विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया है. इसमें कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार एवं गांवों के शहरीकरण करने को लेकर योजना का चयन किया जायेगा. यह जानकारी बुधवार को डीडीसी राजेश पाठक ने प्रेस कांफ्रेंस में दी. बताया कि झंडोत्तोलन के बाद सभी पंचायतों में ग्राम सभा होगी.
इसके लिए जिले के सभी बीडीओ को निर्देश दिये गये हैं. ग्रामसभा में 15 वर्ष के लिए योजना बनायी जायेगी. ग्रामसभा में बनी योजना की रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजी जायेगी. राज्य सरकार रिपोर्ट भारत सरकार के नीति आयोग को भेजेगी. डीआरडीए निदेशक नारायण प्रभाकर ने कहा कि 10 फरवरी को पूरे जिले में एक से 19 आयु वर्ग के बच्चों को अलबंडाजोल की दवा खिलायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










