स्वामी जी के आदर्शों का पालन करें: प्रतिकुलपति
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jan 2017 9:02 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग. राष्ट्रीय युवा सप्ताह का समापन संत कोलंबा कॉलेज में हुआ. यह आयोजन एनएसएस एवं राजनीतिक विभाग की ओर से किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विभावि प्रतिकुलपति डॉ एमपी सिन्हा, विशिष्ट अतिथि डॉ ध्रुव नारायण सिंह, समन्वयक डॉ विनोद रंजन शामिल हुए. अध्यक्षता प्राचार्य डॉ सुशील कुमार टोप्पो ने की. प्रति […]
विज्ञापन
हजारीबाग. राष्ट्रीय युवा सप्ताह का समापन संत कोलंबा कॉलेज में हुआ. यह आयोजन एनएसएस एवं राजनीतिक विभाग की ओर से किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विभावि प्रतिकुलपति डॉ एमपी सिन्हा, विशिष्ट अतिथि डॉ ध्रुव नारायण सिंह, समन्वयक डॉ विनोद रंजन शामिल हुए. अध्यक्षता प्राचार्य डॉ सुशील कुमार टोप्पो ने की. प्रति कुलपति श्री सिन्हा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद आध्यात्मिकता के प्रतिमूर्ति थे. उनके आदर्शों को अपना कर युवा उत्तम भारत का निर्माण कर सकते हैं. प्रो रामप्रिय प्रसाद, डॉ, जयप्रकाश रविदास व डॉ अशोक राम ने भी अपने-अपने विचार रखे. युवा सप्ताह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. इनमें संपा, कुंती, स्पर्श, शशिकांत, गोपी, नयना, असिमत शामिल है.आयोजन को सफल बनाने में एनएसएस के डॉ सरिता सिंह, स्वयंसेवक शशिकांत, बनवारी भास्कर, नयना, फैजान व अनीस का योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










