मेहनत से लक्ष्य संभव: फादर

Published at :16 Jan 2017 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
मेहनत से लक्ष्य संभव: फादर

संत जेवियर्स स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों को दी गयी विदाई हजारीबाग : संत जेवियर्स स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई दी गयी. रविवार को उनके सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि राजीव लोचन बक्शी, प्राचार्य फादर रोशनर खलखो, उप-प्राचार्य डॉ देवव्रत मित्रा, दीपाजंलि बोस, स्कूल कैप्टन अभिषेक […]

विज्ञापन
संत जेवियर्स स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों को दी गयी विदाई
हजारीबाग : संत जेवियर्स स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई दी गयी. रविवार को उनके सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि राजीव लोचन बक्शी, प्राचार्य फादर रोशनर खलखो, उप-प्राचार्य डॉ देवव्रत मित्रा, दीपाजंलि बोस, स्कूल कैप्टन अभिषेक एमेनुएल ने दीप प्रज्जवलित कर किया. विदाई समारोह में 12वीं के 214 विद्यार्थियों के साथ काफी संख्या में अभिभावक भी शामिल हुए. शत प्रतिशत उपस्थितिवाले विद्यार्थियों को स्कूल की ओर से पुरस्कृत किया गया. इनमें डेजी मुर्मू, सोनल, निश्चल चेन, प्रज्ञा, साना सिनेल, इंदरानी चटर्जी और फरजाना शामिल हैं. मुख्य अतिथि राजीव बक्शी ने कहा कि स्कूल में बिताये दिनों को भूलना आसान नहीं है. यही हमें आगे की जीवन के लिए ऊर्जा देता है. उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत से ही मंजिल मिलती है.
प्राचार्य फादर रोशनर ने कहा कि विद्यार्थियों का सपना ईमानदारी व कड़ी मेहनत से सफल होगा. मौके पर विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. मंच का संचालन रासी प्रिया व राजदीप अभिषेक ने किया. यहां उप-प्राचार्य डॉ देवव्रत मित्रा, कैप्टन शशि प्रिया, अभिषेक एनामुएल व रत्नेश्वर पाठक आदि ने भी विचार रखे. कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य फादर पीजे जेम्स के संदेश को पढ़ कर बच्चों को सुनाया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola