पारा 2.7 डिग्री, बिछी बर्फ की चादर

Published at :16 Jan 2017 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
पारा 2.7 डिग्री, बिछी बर्फ की चादर

बड़कागांव. बड़कागांव का इलाका शीतलहर की चपेट में है. इससे इलाके का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. रविवार को बड़कागांव का न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री दर्ज किया गया. शनिवार को भी पारा लगभग 2.7 डिग्री सेसि था. दिन भर ठंड हवा से कामकाज भी प्रभावित हुआ है. वहीं शाम में कनकनी बढ़ गयी है. इस […]

विज्ञापन
बड़कागांव. बड़कागांव का इलाका शीतलहर की चपेट में है. इससे इलाके का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. रविवार को बड़कागांव का न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री दर्ज किया गया.
शनिवार को भी पारा लगभग 2.7 डिग्री सेसि था. दिन भर ठंड हवा से कामकाज भी प्रभावित हुआ है. वहीं शाम में कनकनी बढ़ गयी है. इस कारण लोग शाम होते ही अपने-अपने घरों में दुबक जा रहे हैं. बुजुर्ग लालो राम की मानें, तो उन्होंने अपने जीवन में इस तरह का ठंड यहां नहीं देखा था.
पुआल का सहारा ले रहे हैं गरीब: अत्यधिक ठंड के कारण गरीबों के लिए रात गुजारना मुश्किल हो रहा है. बड़कागांव के अांबेडकर मुहल्ला में गर्म कपड़ों की कमी की वजह से गरीब पुआल का सहारा ले रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola