मूक-बधिर बच्चों को मिला कराटे का प्रमाण पत्र
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jan 2017 9:03 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग. मूक-बधिर स्कूल संत माइकल में दिव्यांग बच्चों को तीन माह तक कराटे का प्रशिक्षण देने के बाद रविवार को उनके लिए ग्रेडिंग सेरोमनी का आयोजन किया गया. आशिहारा कराटे की ओर से 45 मूक-वधिर बच्चों को कराटे का प्रशिक्षण दिया गया है. मुख्य अतिथि विभावि कुलपति डॉ गुरदीप सिंह ने बच्चों के बीच प्रमाण […]
विज्ञापन
हजारीबाग. मूक-बधिर स्कूल संत माइकल में दिव्यांग बच्चों को तीन माह तक कराटे का प्रशिक्षण देने के बाद रविवार को उनके लिए ग्रेडिंग सेरोमनी का आयोजन किया गया. आशिहारा कराटे की ओर से 45 मूक-वधिर बच्चों को कराटे का प्रशिक्षण दिया गया है. मुख्य अतिथि विभावि कुलपति डॉ गुरदीप सिंह ने बच्चों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया.
कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों की ओर से गीत व नृत्य के कार्यक्रम पेश किये गये. प्रशिक्षण पवन क्रूस निकेतन की ओर से आशिहारा के प्रशिक्षक विनोद माइकल एवं अभिषेक ने दिया है. प्रमाण पत्र पानेवालों में तीन मंदबुद्धि, दो दृष्टिहीन के अलावा 45 बच्चे शामिल हैं. मौके पर फादर विलडोयर, फादर शिब्रुस, सिस्टर विनीता, सिस्टर जोसलीन, सिस्टर बोरोनिका सुपीरियर व कराटेकार सरोज कुमार उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










