दारू में ठंड से एक व्यक्ति की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jan 2017 9:13 AM (IST)
विज्ञापन

दारू : दारू प्रखंड क्षेत्र में ठंड से माखो राम (50) की शुक्रवार को मौत हो गयी. वह दारू पंचायत के बक्सीडीह गांव का रहनेवाला था. परिवार के अनुसार ठंड लगने से उसकी मौत हुई है. घटना की सूचना मिलने पर दारू बीडीओ सीमा कुमारी और सांसद प्रतिनिधि अजीत कुमार मृतक घर पहुंचे. बीडीओ ने […]
विज्ञापन
दारू : दारू प्रखंड क्षेत्र में ठंड से माखो राम (50) की शुक्रवार को मौत हो गयी. वह दारू पंचायत के बक्सीडीह गांव का रहनेवाला था. परिवार के अनुसार ठंड लगने से उसकी मौत हुई है.
घटना की सूचना मिलने पर दारू बीडीओ सीमा कुमारी और सांसद प्रतिनिधि अजीत कुमार मृतक घर पहुंचे. बीडीओ ने मृतक के परिवार को दस किलो अनाज और कंबल उपलब्ध कराया. वहीं अजीत कुमार ने एक हजार रुपये की आर्थिक मदद की. परिवार के अनुसार माखो राम शुक्रवार को सुबह दारू चौक की ओर जा रहा था. ठंड से उसकी तबीयत बिगड़ गयी और वह गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. माखो राम मजदूरी का काम करता था. उसकी पत्नी भीख मांग कर गुजारा करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










