विवेकानंद के आदर्श को अपनायें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jan 2017 11:54 PM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली में स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर पूर्ववर्ती छात्रों के लिए सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पूर्ववर्ती छात्रों ने अपने अनुभव का साझा किया. डेनमार्क में कार्यरत पूर्व छात्र अनिल कुमार, पंकज जायसवाल व अभिषेक मिश्रा ने कहा कि हमें जीवन में स्वामी विवेकानंद के आदर्शों का […]
विज्ञापन
हजारीबाग. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली में स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर पूर्ववर्ती छात्रों के लिए सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पूर्ववर्ती छात्रों ने अपने अनुभव का साझा किया. डेनमार्क में कार्यरत पूर्व छात्र अनिल कुमार, पंकज जायसवाल व अभिषेक मिश्रा ने कहा कि हमें जीवन में स्वामी विवेकानंद के आदर्शों का पालन करने की जरूरत है.
देश निर्माण में उनके योगदान से प्रेरणा लेने की जरूरत है. छात्रों ने कहा कि विदेश में भी उन्होंने भारतीय संस्कार एवं अध्यात्म की ज्योति जलायी. मुख्य अतिथि अरुण कुमार मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि डॉ सुनील कुमार दुबे ने कहा कि धर्मनिरपेक्षता भारत के संविधान में है. पूर्व छात्र अपना संगठन एवं नेटवर्क तैयार कर विभिन्न तरह की सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का संचालन करना चाहिए. संचालन प्रदीप कुमार सिन्हा ने किया. मौके पर राजेंद्र प्रसाद, प्रेमलता पाठक, रूणेश कुमार मिश्रा ने भी विचार रखे. धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य उमेश प्रसाद ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक पंकज कुमार मिश्र व पूनम सिंह समेत कई लोगों ने सहयोग किया.
धूमधाम से मनी 154वीं जयंती
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में स्वामी विवेकानंद की 154वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि मनोज केसरी ने दीप जला कर किया. उन्होंने कहा कि आज हमें विवेकानंद के आदर्शों पर चलने की जरूरत है. कार्यक्रम का संचालन अनुपम ने किया. छात्रा खुशबू, मानसी, प्रिया एवं प्रियम ने विवेकानंद की जीवनी पर अपनी बातें रखीं. इस दौरान विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये गये. मौके पर प्रधानाचार्य राजू राणा, सुनील कुमार, श्रीकांत, पवन गुप्ता, रंजना सिन्हा, प्रिया, कमला व अंकिता कश्यप आदि मौजूद थे.
याद किये गये स्वामी विवेकानंद : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, जिला इकाई की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती कोर्रा स्थित शंभुशरण के आवास पर मनायी गयी. इसकी अध्यक्षता शंभुनाथ सिन्हा ने की. उन्होंने विवेकानंद जी के विचारों को अपनाने की बात कही. मौके पर प्रो राधेश्याम अंबष्ठ, पूर्व आइजी दीपकवर्मा, प्रो एमएल दास, वीके सहाय, प्रो शोभा सहाय, डॉ ज्ञानेश्वरी प्रसाद, रणवीर बख्शी, माया शंकर शर्मा, चंदन, अरुण कुमार, मदनमोहन प्रसाद, अंजनी कुमार सिन्हा, रवींद्र प्रसाद उपाध्याय, सुभाष चंद्र सिन्हा, प्रो गोपाल सहाय, रघुनंदन प्रसाद, एम प्रसाद, देवराज कुशवाहा,सीताराम श्रीवास्तव आदि मौजूद थे.
नेहरू युवा केंद्र में कार्यक्रम
हजारीबाग. नेहरू युवा केंद्र में विवेकानंद जयंती मनायी गयी. इसके तहत युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण का उदघाटन नाबार्ड के डीडीएम बीबी नायक ने किया. उन्होंने स्वामीजी की तसवीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये. उन्होंने युवाओं से स्वामी के आदर्श पर चलने को कहा.
गौतम बुद्ध आइटीआइ में युवा दिवस मना : गौतम बुद्धा प्राइवेट आइटीआइ संस्थान जबरा रोड में जयंती मनायी गयी. प्राचार्य अजय अग्रवाल ने कहा कि स्वामीजी के विचारों को चरितार्थ करने की जरूरत है. अध्यक्ष जगदानंद पाठक ने विद्यार्थियों को मन की एकाग्रता बनाने एवं चरित्र निर्माण करने पर जोर दिया. संत कोलंबा के प्राध्यापक डॉ राजकुमार चौबे समेत सचिव नंदलाल कुमार आदि ने अपने-अपने विचार रखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










