बाल श्रमिकों के लिए मुआवजा व पुनर्वास सुनिश्चित हो: डीसी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jan 2017 8:14 AM (IST)
विज्ञापन

चाइल्डलाइन सलाहकार बोर्ड की बैठक हजारीबाग : जिला स्तरीय चाइल्डलाइन सलाहकार बोर्ड की बैठक में बुधवार को समिति का गठन किया गया. बोर्ड की बैठक डीसी रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में सूचना भवन में हुई. बैठक में डीसी ने जिले में मुक्त कराये गये बाल श्रमिकों के लिए मुआवजा एवं पुनर्वास संबंधी सुविधा सुनिश्चित कराने […]
विज्ञापन
चाइल्डलाइन सलाहकार बोर्ड की बैठक
हजारीबाग : जिला स्तरीय चाइल्डलाइन सलाहकार बोर्ड की बैठक में बुधवार को समिति का गठन किया गया. बोर्ड की बैठक डीसी रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में सूचना भवन में हुई.
बैठक में डीसी ने जिले में मुक्त कराये गये बाल श्रमिकों के लिए मुआवजा एवं पुनर्वास संबंधी सुविधा सुनिश्चित कराने की पहल की. वहीं बच्चों के लिए अल्पावधि आवास गृह की व्यवस्था एवं आवश्यकता के अनुसार तत्काल चिकित्सा उपलब्ध कराने की भी बात कही. डीसी ने कहा: विद्यालय स्तर पर बच्चों के साथ हो रहे यौन शोषण के मामले पर गंभीरता बरतने की जरूरत है.
वहीं नशापान के आदी बच्चों को परामर्श देने के लिए जिले में सपोर्ट सेंटर की सहायता एवं प्रत्येक विद्यालय में शिक्षाप्रद फिल्म दिखाने के लिए सर्कुलर जारी करने आदि के भी उन्होंने निर्देश दिये. मौके पर एसडीओ शशिरंजन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी मिथिलेश झा, नोडल पदाधिकारी रजनी किरण, संजय प्रसाद, प्रभुनाथ शर्मा, रामलाल प्रसाद, संजीव भट्टाचार्य, चंद्रकुमार, श्वेता, नीलिमा, राहुल, उपेंद्र, वीरेंद्र एवं रंजीत समेत कई विभागीय पदाधिकारी एवं संस्था के सदस्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










