पांच वार्डों में चला हस्ताक्षर अभियान

Published at :12 Jan 2017 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
पांच वार्डों में चला हस्ताक्षर अभियान

हजारीबाग : नगर निगम क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स को संपत्ति कर के रूप में परिवर्तित करने और टैक्स में बढ़ोतरी का चौतरफा विरोध शुरू हो गया है. बुधवार को टैक्स वृद्धि के विरोध में कई वार्डों में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. वहीं घर-घर जाकर लोगों को टैक्स वृद्धि की जानकारी दी गयी. हस्ताक्षर अभियान का […]

विज्ञापन
हजारीबाग : नगर निगम क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स को संपत्ति कर के रूप में परिवर्तित करने और टैक्स में बढ़ोतरी का चौतरफा विरोध शुरू हो गया है. बुधवार को टैक्स वृद्धि के विरोध में कई वार्डों में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. वहीं घर-घर जाकर लोगों को टैक्स वृद्धि की जानकारी दी गयी.
हस्ताक्षर अभियान का नेतृत्व समाजसेवी प्रदीप प्रसाद ने किया. वार्ड एक, दो, तीन, चार व पांच में उन्होंने लोगों से मिल कर टैक्स वृद्धि के विरोध में सामने आने की अपील की. उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में टैक्स वृृद्धि तीन गुणा कर दी गयी है.इससे आमलोगों पर बोझ बढ़ेगा, जबकि सुविधा के नाम पर लोगों को कुछ भी नहीं मिल रहा है.
मौके पर जिप सदस्य प्रियंका कुमारी, विजय सिंह भोक्ता, बलराम शर्मा, अरविंद जायसवाल, दीपू गोप, वासुदेव यादव, सोनू वर्मा, रौशन वर्मा, नवल किशोर कुशवाहा, सुनील राणा, ओमप्रकाश राणा, रंजन श्रीवास्तव, नारायण कुशवाहा, रामावतार शर्मा, टुल्लू साहनी, मनोज गुप्ता, कृष्ण कुमार, शमशेर सिंह, विशाल वाल्मिकी, राहुल पासवान, सुमित कुमार, प्रियंका कुमारी, राजपरि देवी, डालेश्वरी देवी, अनवा देवी, धनवा देवी, मंजू देवी, सानिया खातून, अनीता देवी, पूनम देवी, भास्कर राय, तन्नु, मनोज राम, पारस चौहान, श्रीकांत, बलराम शर्मा, सौरव सिंह, जोगी साव, अनमोल साव, दीपक प्रजापति, प्रकाश झा, अविनाश यादव, राजू रविदास, तनवीर आलम, नवीन कुमार, सूरज कुमार, संजू श्रीवास्तव, अमरजीत राणा, ओमप्रकाश साव, अमृत पासवान, मुकेश प्रसाद, गणेश ठाकुर, बबलू सिंह, बिरजू कुमार, भजन साव, रवींद्र शर्मा, राकेश कुमार गुड्डू, जमील, मो इरफान, मुर्तजा, कुलदीप कुमार, सुनील कुमार, विजय निषाद, सतीश कुमार, चंदन सिंह, प्रभात सिन्हा, चिंटू सिंह, श्याम, पिंटू, मोहित व राज सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola