रैयतों को मुआवजा मिले

Published at :11 Jan 2017 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
रैयतों को मुआवजा मिले

नहर निर्माण के समय भू रैयतों से ली गयी थी जमीन विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ प्रखंड के हेठली बोदरा गांव के भू-रैयतों ने मुआवजा की मांग को लेकर हेठली बोदरा गांव स्थित नहर के पास बैठक की. इसमें उपस्थित लोगों ने बताया कि डीआरडीए डायरेक्टर ग्रामीणों के साथ बैठक कर मुआवजा की बातचीत करें. नहर निर्माण […]

विज्ञापन
नहर निर्माण के समय भू रैयतों से ली गयी थी जमीन
विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ प्रखंड के हेठली बोदरा गांव के भू-रैयतों ने मुआवजा की मांग को लेकर हेठली बोदरा गांव स्थित नहर के पास बैठक की. इसमें उपस्थित लोगों ने बताया कि डीआरडीए डायरेक्टर ग्रामीणों के साथ बैठक कर मुआवजा की बातचीत करें.
नहर निर्माण के समय हुई थी मुआवजा की बात : कोनार सिंचाई परियोजना नहर निर्माण के समय भू-रैयतों का जमीन अधिग्रहण किया गया था, पर मुआवजा कई लोगों का लंबित है. इसी मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीण एकजुट होकर आंदोलन कर रहे हैं. इससे संबंधित आवेदन जिले के डीसी समेत अन्य कई आधिकारियों को दिया गया है. कोनार नहर प्रमंडल बगोदर ने पत्रांक एक दिनांक 07/01/2017 के आलोक में विशेष भू-अर्जन पदाधिकारी हजारीबाग को मुआवजा भुगतान के लिए लिखा है. इसमें ग्राम हेठली बोदरा, अलपीटो एवं गैड़ा गांव में कई लोगों का मुआवजा भुगतान लंबित है. मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीण अड़े हुए हैं.
मौके पर महेंद्र यादव, भास्कर पाठक, बिसु यादव, रंजीत कुमार पाठक, नीलेश पाठक, जगदीश यादव, जयराम सिंह, भोला यादव, भुवनेश्वर यादव, जीवधन यादव, घनश्याम पाठक, सिदेश्वर पाठक, दिनेश्वर पाठक, छोटन यादव, नथोनी यादव, शुकदेव सिंह, टेकनारायण यादव, बासुदेव यादव, विशेश्वर यादव, एतवारी यादव, दामोदर पासवान, कोलेश्वर पासवान, रामदास सिंह, अयोध्या सिंह, रामेश्वर यादव, जय कुमार पाठक के अलावा अन्य लोग शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola