स्कूल को मिली प्लस टू की मान्यता

इचाक. उत्क्रमित उच्च विद्यालय देवकुली के विद्यार्थियों ने सरकार द्वारा प्लस टू की मान्यता मिलने पर देवकुली पंचायत मुखिया के नेतृत्व में शुभारंभ रैली निकाली गयी. रैली को मुखिया परमेश्वर रविदास व प्राचार्य रौनक नाज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मुखिया ने कहा कि स्कूल को प्लस टू की मान्यता मिलना गौरव की बात […]
इचाक. उत्क्रमित उच्च विद्यालय देवकुली के विद्यार्थियों ने सरकार द्वारा प्लस टू की मान्यता मिलने पर देवकुली पंचायत मुखिया के नेतृत्व में शुभारंभ रैली निकाली गयी. रैली को मुखिया परमेश्वर रविदास व प्राचार्य रौनक नाज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
मुखिया ने कहा कि स्कूल को प्लस टू की मान्यता मिलना गौरव की बात है. इस विद्यालय में इचाक प्रखंड के अलावा टाटीझरिया व दारू प्रखंड के दर्जनों गांव के बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे. बालिकाओं के लिए यह विद्यालय वरदान साबित होगा. प्राचार्य ने कहा कि 2017-19 के लिए नामांकन एक अप्रैल से शुरू होगा. रैली में विद्यालय के शिक्षक तारकेश्वर सिंह, कुंदन लाल वर्मा, मो सादिक तनवीर, नूर हसन, सीताराम राय, प्रकाश कुमार, आशा साह, सुषमा कुमारी, कुसुम कोनाड़ी, अनिल सिंह, विरेंद्र सिंह, उपमुखिया रामकुमार सिंह, पंसस कृष्ण प्रसाद कुशवाहा, अनिता देवी सहित विद्यालय के बच्चेशामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










