ठगी करनेवाला गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jan 2017 8:05 AM (IST)
विज्ञापन

नौकरी देने के नाम पर युवकों से लिए थे पैसे झारखंड पुलिस के सहयोग से पकड़ा गया बरही : छत्तीसगढ़ की पुलिस ने झारखंड पुलिस के सहयोग से रविवार की रात ग्राम खोड़ाहार में छापेमारी कर किशोर यादव (पिता सहदेव यादव) को उसके घर से गिरफ्तार किया. पुलिस सूत्रों के अनुसार किशोर यादव पर नौकरी […]
विज्ञापन
नौकरी देने के नाम पर युवकों से लिए थे पैसे
झारखंड पुलिस के सहयोग से पकड़ा गया
बरही : छत्तीसगढ़ की पुलिस ने झारखंड पुलिस के सहयोग से रविवार की रात ग्राम खोड़ाहार में छापेमारी कर किशोर यादव (पिता सहदेव यादव) को उसके घर से गिरफ्तार किया. पुलिस सूत्रों के अनुसार किशोर यादव पर नौकरी देने वाली एक फरजी एजेंसी चलाने और नौकरी के नाम पर कई लोगों से मोटी रकम ऐंठने का आरोप है.
आरोप के अनुसार वह अपना नाम बदल कर यह गोरखधंधा करता था. उसने छतीसगढ़ व झारखंड के कई बेरोजगार नौजवानों से नौकरी देने के नाम पर तीन करोड़ धन की उगाही की थी. उसने रांची में काफी संपत्ति अर्जित की है.
छत्तीसगढ़ में उसके विरुद्ध कुछ भुक्तभोगियों ने प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसके आधार पर पुलिस ने छापामारी किया. किशोर यादव को छतीसगढ़ पुलिस अपने साथ ले गयी है़ छापामारी में छतीसगढ़ पुलिस बल का सहयोग रांची व बरही पुलिस ने किया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










