सेवानिवृत्तकर्मियों का साक्षात्कार 12 को
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jan 2017 8:04 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : योजना सह वित्त विभाग झारखंड रांची के निर्देशानुसार राजस्व निबंधन व भूमि सुधार विभाग में अमीन, राजस्व कर्मचारी, अंचल निरीक्षक सह कानूनगो व जंजीर वाहक के रिक्त पदों पर सेवानिवृत्त कर्मियों की अनुबंध के आधार पर नियुक्ति की जायेगी. जिला प्रशासन हजारीबाग ने राधे श्याम (पदमा), बिंदेश्वर रविदास (चुरचू), मुसाफिर राम (रामगढ़), केदार […]
विज्ञापन
हजारीबाग : योजना सह वित्त विभाग झारखंड रांची के निर्देशानुसार राजस्व निबंधन व भूमि सुधार विभाग में अमीन, राजस्व कर्मचारी, अंचल निरीक्षक सह कानूनगो व जंजीर वाहक के रिक्त पदों पर सेवानिवृत्त कर्मियों की अनुबंध के आधार पर नियुक्ति की जायेगी.
जिला प्रशासन हजारीबाग ने राधे श्याम (पदमा), बिंदेश्वर रविदास (चुरचू), मुसाफिर राम (रामगढ़), केदार गिरि (चौपारण), अशोक मोदी (विष्णुगढ़), अवध किशोर प्रसाद (सदर), धनेश्वर प्रजापति (चुरचू), महावीर राम (बरही), शिवनंदन प्रसाद (कटकमसांडी), दशरथ ओझा (चुरचू), शंकर शर्मा (चुरचू), रामचन्द्र राम (चुरचू), चंदन सरकार (चौपारण), संतोष सिन्हा (टाटीझरिया), अर्जुन सिंह (कटकमसांडी) तथा मुरली महथा (बरकट्ठा) सभी सेवानिवृत कर्मियों से सात दिसंबर 2016 को तत्कालीन अपर समाहर्ता, हजारीबाग के कार्यालय में साक्षात्कार लिया गया था.
लेकिन तत्कालीन अपर समाहर्ता की आकस्मिक निधन हो जाने की वजह से नियुक्ति की कार्यवाही पूरी नहीं हो पायी थी. आवेदकों के शारीरिक व मानसिक रूप से स्वास्थ्य व कार्य करने योग्य होने पर रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए उनकी अनुशंसा राजस्व व भूमि सुधार विभाग को भेजी जायेगी. साक्षात्कार 12 जनवरी 2017 को सुबह 11.30 बजे से होगी. उक्त तिथि पर उपस्थित नहीं होने पर व्यक्ति के आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










