200 एकड़ भूमि सिंचाई से वंचित

Published at :03 Jan 2017 8:01 AM (IST)
विज्ञापन
200 एकड़ भूमि सिंचाई से वंचित

60 किसानों ने आवेदन और राशि भी जमा किये थे हजारीबाग : कटकमदाग प्रखंड के बांका गांव के किसानों को सिंचाई के लिए बिजली का कनेक्शन अभी तक नहीं मिला है. करीब दो साल पूर्व यहां के किसानों को बिजली विभाग ने शिविर लगा कर नियमित उपभोक्ता बनाया था. उनसे बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन […]

विज्ञापन

60 किसानों ने आवेदन और राशि भी जमा किये थे

हजारीबाग : कटकमदाग प्रखंड के बांका गांव के किसानों को सिंचाई के लिए बिजली का कनेक्शन अभी तक नहीं मिला है. करीब दो साल पूर्व यहां के किसानों को बिजली विभाग ने शिविर लगा कर नियमित उपभोक्ता बनाया था. उनसे बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन एवं राशि लिए गये थे. विभाग ने कहा कि एक साथ कई किसान बिजली का कनेक्शन लेते हैं तो उनके लिए अलग से ट्रांसफारमर एवं लाइन की व्यवस्था की जायेगी. किसानों को ट्रांसफारमर, पोल व तार तो उपलब्ध करा दिया गया है लेकिन शेष विद्युत सामग्री अब तक उन्हें नहीं दी गयी है. यदि इन किसानों को बिजली मिलती तो करीब 200 एकड़ भूमि की सिंचाई होती.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola