मॉडल में दिखी मोहनजोदड़ो की सभ्यता

Published at :30 Dec 2016 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
मॉडल में दिखी मोहनजोदड़ो की सभ्यता

हजारीबाग : डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित सिल्वर जुबली वार्षिक प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने मॉडल एवं प्रदर्शनी के माध्यम से अपनी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाया. प्रदर्शनी में अंतरिक्ष विज्ञान, पर्यावरण साइंस, साहित्य एवं विभिन्न प्रकार की ललित कलाओं को दर्शाया गया. यहां करीब 500 से अधिक मॉडलों को प्रदर्शित किया गया. प्राचीन भारत के इतिहास […]

विज्ञापन
हजारीबाग : डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित सिल्वर जुबली वार्षिक प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने मॉडल एवं प्रदर्शनी के माध्यम से अपनी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाया. प्रदर्शनी में अंतरिक्ष विज्ञान, पर्यावरण साइंस, साहित्य एवं विभिन्न प्रकार की ललित कलाओं को दर्शाया गया. यहां करीब 500 से अधिक मॉडलों को प्रदर्शित किया गया.
प्राचीन भारत के इतिहास में मोहनजोदड़ो की संस्कृति को बच्चों ने मॉडल के जरिये दर्शाया. वहीं हिंदी में ईदगाह के पात्र अमीना एवं हमीद जीवंत किये गये. बच्चों ने इस दौरान रैन वाटर, हार्वेस्टिंग को समझाने का प्रयास किया. वहीं अंगरेजी में अथेलो नाटक का अंतिम दृश्य साकार किया गया. उदघाटन डीएवी हजारीबाग प्रक्षेत्र की निदेशिका उर्मिला सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि स्कूल के बच्चों ने लगातार दो साल से अखिल भारतीय स्तर की जवाहर लाल नेहरू विज्ञान प्रदर्शनी में अपने उम्दा प्रदर्शन से पूरे झारखंड का नाम रौशन किया है. प्रदर्शनी में इटा नगर से आये एनके चौरसिया, पॉलूसन कंट्रोल बोर्ड के एएसओ एके सिंह, शिक्षक राजेश जैन, सावन शुभम, विकास कुमार गुप्ता व अंशु सोनी ने निर्णायक की भूमिका निभायी. वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय बोंगा के प्राचार्य एके प्रसाद, डीवीसी अधिकारी संजय सिंह, हिमाद्री विश्वास सहित डीएवी समूह के कई प्राचार्य, शिक्षक एवं अभिभावकों ने प्रदर्शनी का मुआयना किया. राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्राचार्य अशोक कुमार भी यहां उपस्थित हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola