अतिक्रमित जमीन का डीसी ने किया निरीक्षण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Dec 2016 7:52 AM (IST)
विज्ञापन

तालाब की जमीन की मापी आज जल्द ही हटाया जायेगा अतिक्रमण हजारीबाग : शहर के धोबिया तालाब के कुछ हिस्से की जमीन को अतिक्रमण कर वहां पर कई लोगों ने आलीशान भवन बनाया है. इसे लेकर जिला प्रशासन टीम डीसी रविशंकर शुक्ला के नेतृत्व में सोमवार को स्थल का निरीक्षण किया. एसडीओ शशि रंजन ने […]
विज्ञापन
तालाब की जमीन की मापी आज
जल्द ही हटाया जायेगा अतिक्रमण
हजारीबाग : शहर के धोबिया तालाब के कुछ हिस्से की जमीन को अतिक्रमण कर वहां पर कई लोगों ने आलीशान भवन बनाया है. इसे लेकर जिला प्रशासन टीम डीसी रविशंकर शुक्ला के नेतृत्व में सोमवार को स्थल का निरीक्षण किया.
एसडीओ शशि रंजन ने बताया कि अतिक्रमित तालाब की जमीन खाली कराने को लेकर जिला प्रसाशसन की ओर से पहल की गयी है. पूरी जमीन की मापी 27 दिसंबर को होगी. उसके बाद ही कानूनी प्रक्रिया शुरू की जायेगी. उन्होंने कहा कि अतिक्रमण की गयी जमीन पर जितने निर्माण कार्य हुए हैं उन्हें हटाया जायेगा मौके पर डीएसओ भोगेंद्र ठाकुर,मिथिलेश झा,सीओ राजीव कुमारमौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










