पांच लाख का इनामी उग्रवादी नाग गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Dec 2016 9:14 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग-चतरा : पांच लाख के इनामी उग्रवादी नागेश्वर उर्फ नाग और पुरुषोत्तम गंझू को गिरिडीह पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों उग्रवादियों के खिलाफ हजारीबाग और चतरा जिले के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं. इनमें हत्या, रंगदारी, लेवी वसूली समेत अन्य मामले हैं. पुलिस दोनों की तलाश कई माह से कर रही थी. […]
विज्ञापन
हजारीबाग-चतरा : पांच लाख के इनामी उग्रवादी नागेश्वर उर्फ नाग और पुरुषोत्तम गंझू को गिरिडीह पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों उग्रवादियों के खिलाफ हजारीबाग और चतरा जिले के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं. इनमें हत्या, रंगदारी, लेवी वसूली समेत अन्य मामले हैं.
पुलिस दोनों की तलाश कई माह से कर रही थी. कुसंभा गांव के डेगन तुरी और रूपेश यादव की हत्या में भी दोनों आरोपी थे. सरकार की ओर से नाग पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था. हजारीबाग जिला के कटकमसांडी कुसंभा, अडरा, गुरुडीह, सकरजा, डीबलवांध, बेंदी और चतरा जिला के चोपे, तिबाब, पथलगढा, सिमरा तरी, कठौतिया, गिद्धौर समेत कई क्षेत्रों में दोनों का प्रभाव था. पेलावल के इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम ने कहा कि दोनों से गिरिडीह के सरिया थाना में पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










