11 थानों में बनाये गये बाल मित्र थाने

Published at :26 Dec 2016 9:14 AM (IST)
विज्ञापन
11 थानों में बनाये गये बाल मित्र थाने

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के 11 थानों में बाल मित्र थाना बनाया गया है. इन थानों में अलग से पुलिस पदाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है. सदर, बरही, बरकट्ठा, कटकमसांडी, विष्णुगढ़, केरेडारी, चुरचू, दारू, इचाक, चौपारण व बड़कागांव थाना में बाल मित्र थाने बनाये गये. सभी थानों में अलग से बाल मित्र कक्ष बनाये […]

विज्ञापन

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के 11 थानों में बाल मित्र थाना बनाया गया है. इन थानों में अलग से पुलिस पदाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है. सदर, बरही, बरकट्ठा, कटकमसांडी, विष्णुगढ़, केरेडारी, चुरचू, दारू, इचाक, चौपारण व बड़कागांव थाना में बाल मित्र थाने बनाये गये.

सभी थानों में अलग से बाल मित्र कक्ष बनाये गये हैं. थानों का उद्देश्य यह है कि यहां छोटे-मोटे मामले में अब बच्चों पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की जायेगी. पुलिस बच्चों के साथ मित्र के रूप में पेश आयेंगे, ताकि बच्चे उनके करीब आये. थानों में पदस्थापित पुलिसकर्मी सादे लिबास में रहेंगे, ताकि बच्चों में डर न रहे.
अन्य थानों में भी बनेंगे बाल मित्र थाने: नोडल पदाधिकारी सह डीएसपी सहदेव साव ने कहा कि 21 मानक प्राप्त थानों को बाल मित्र थाना बनाया गया है. शेष जिले के सभी थानों में भी बाल मित्र थाने बनाये जायेंगे. डीएसपी ने कहा कि जागरूकता के लिए सभी थानों में पोस्टर लगाये गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola