माउंट एग्माउंट में रंगारंग कार्यक्रम, बच्चों ने झुमाया

Published at :24 Dec 2016 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
माउंट एग्माउंट में रंगारंग कार्यक्रम, बच्चों ने झुमाया

हजारीबाग. माउंट एग्माउंट स्कूल में शुक्रवार को क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया. इस दौरान बच्चों ने प्रार्थना गीत गाया. सांता क्लाउज बने बच्चों ने स्कूल में चॉकलेट बांटे और सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी. विद्यालय के निदेशक सीके सिंह ने प्रभु यीशु दिये संदेशों को जीवन में उतारने की बात कही. कहा कि […]

विज्ञापन
हजारीबाग. माउंट एग्माउंट स्कूल में शुक्रवार को क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया. इस दौरान बच्चों ने प्रार्थना गीत गाया. सांता क्लाउज बने बच्चों ने स्कूल में चॉकलेट बांटे और सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी. विद्यालय के निदेशक सीके सिंह ने प्रभु यीशु दिये संदेशों को जीवन में उतारने की बात कही. कहा कि यीशु के बताये मार्ग पर चल कर विश्व में शांति एवं सदभाव लाया जा सकता है. ट्रस्टी मंजु सिंह ने बच्चों से कहा कि जीवन में सच्चाई को अपनायें और सत्य की राह पर चलें. मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं व बच्चे मौजूद थे.संत रॉबर्ट में क्रिसमस गैदरिंग: संत रॉबर्ट बालिका उवि में शुक्रवार को क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया.
मौके पर छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया. इस दौरान बच्चों ने प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित नाटक का मंचन किया. वहीं आदिवासी नृत्य, लोक नृत्य व कव्वाली के माध्यम से समारोह को आकर्षक बनाया. प्राचार्य सिस्टर शीला मरांडी ने बच्चों को यीशु के जन्म एवं उनके संदेश की जानकारी दी. छात्राओं के बीच केक एवं मिठाई बांटे गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola