सड़क दुर्घटना में एक की मौत, पांच घायल

Published at :21 Dec 2016 12:30 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, पांच घायल

केरेडारी : केरेडारी से बड़कागांव की ओर जा रही अॉटो (जेएच-02एके-7134) केरेडारी आदर्श गेट के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में एक महिला की मौत हो गयी, जबकि पांच लोग घायल हो गये. मृत महिला की शिनाख्त देर शाम तक नहीं हो पायी थी. अधव, घायलों में केरेडारी थाना क्षेत्र के सलगा निवासी गिरजा देवी, […]

विज्ञापन

केरेडारी : केरेडारी से बड़कागांव की ओर जा रही अॉटो (जेएच-02एके-7134) केरेडारी आदर्श गेट के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में एक महिला की मौत हो गयी, जबकि पांच लोग घायल हो गये. मृत महिला की शिनाख्त देर शाम तक नहीं हो पायी थी. अधव, घायलों में केरेडारी थाना क्षेत्र के सलगा निवासी गिरजा देवी, नान्हू राम, पियासो देवी, पिंकी देवी व गरीकला निवासी फूलचंद महतो हैं. सभी लोगों को गंभीर चोट आयी है. सभी का इलाज केरेडारी स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया. सलगा के नान्हू राम व पियासो देवी को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया. घटना मंगलवार दोपहर की है. बताया जाता है कि अॉटो पेटो निवासी राजेंद्र साव का 15 वर्षीय पुत्र चला रहा था. ग्रामीणो के अनुसार चालक वाहन को तेजी से चला रहा था, इस कारण बेकाबू होकर अॉटो पलट गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola