डीसी ने निगम से मांगी रिपोर्ट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Dec 2016 8:33 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : निर्मल महतो पार्क में गत 13 दिसंबर को विवाह और पार्टी के आयोजन का मुद्दा 20 दिसंबर को नगर निगम बोर्ड की बैठक में उठेगा. मात्र 1100 रुपये में दो दिनों तक सार्वजनिक पार्क में विवाह आयोजन की अनुमति सहायक अभियंता सुशील कुमार द्वारा दिये जाने पर बोर्ड की बैठक में अहम निर्णय […]
विज्ञापन
हजारीबाग : निर्मल महतो पार्क में गत 13 दिसंबर को विवाह और पार्टी के आयोजन का मुद्दा 20 दिसंबर को नगर निगम बोर्ड की बैठक में उठेगा. मात्र 1100 रुपये में दो दिनों तक सार्वजनिक पार्क में विवाह आयोजन की अनुमति सहायक अभियंता सुशील कुमार द्वारा दिये जाने पर बोर्ड की बैठक में अहम निर्णय लिये जायेंगे.
पार्क से संबंधित कोई भी निर्णय नगर निगम बोर्ड को लेने का अधिकार है. ऐसे में डीआरडीए निदेशक ने कार्यपालक पदाधिकारी, महापौर और बोर्ड को नजरअंदाज कर यह आयोजन किया. इस पर बोर्ड के सभी सदस्यों ने शुल्क वसूलने की बात महापौर से की है. वार्ड पार्षद मो नसीम ने बताया कि निर्मल महतो पार्क में भविष्य में विवाह कार्यक्रम नहीं हो, इस मुद्दे पर भी चर्चा होगी.
कार्यपालक पदाधिकारी से मांगी रिपोर्ट: डीसी रविशंकर शुक्ला ने नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी आशीष कुमार से निर्मल महतो पार्क में विवाह आयोजन मामले की पूरी रिपोर्ट मांगी है. कार्यपालक पदाधिकारी की रिपोर्ट पर डीसी ने आगे की कार्रवाई की बात कही है.
छह मार्च 2013 को निर्मल महतो पार्क पर्यटकों को समर्पित किया गया. पार्क संचालन की जिम्मेवारी नगर निगम को दी गयी. शुक्रवार को पार्क की स्थिति बदतर थी. पार्क के चार-पांच घांस मैदान खराब हो रहे हैं. भुल-भुलैया, छतरी बाग, चिल्ड्रेन पार्क, म्यूजिकल फाउंटेन, जुरासिक पार्क, नक्षत्र वन की स्थिति जर्जर है. चिल्ड्रेन पार्क में लगे सभी झूले टूट गये हैं. जुरासिक पार्क के प्रवेशद्वार का गेट भी टूटा हुआ है. जहां पर्यटकों को बैठने के लिए बनी छतरी भी टूटी हुई है. एमपी थियेटर अब तक शुरू नहीं हुआ है. झारखंड के सपूत की कई मूर्तियां टूट गयी है. वहीं औषधीय वन उजड़ चुके हैं. पूरे पार्क में बिजली के पोल पर एलइडी लाइट नहीं लगी हुई है. पार्क की स्थिति देख पर्यटक भी मायूस हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










