एक घंटे में तीन सड़क दुर्घटनाएं

Published at :14 Dec 2016 7:28 AM (IST)
विज्ञापन
एक घंटे में तीन सड़क दुर्घटनाएं

हजारीबाग : जिला में अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गये. तीनों घटनायें एनएच 33 हजारीबाग-रामगढ पथ पर 11 दिसंबर रात को हुई. पहली दुर्घटना मासीपीढ़ी के निकट देर शाम सात बजे हुई. इसमें मासीपीढ़ी निवासी किस्टु प्रसाद को एक अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया. इसमें वह गंभीर रूप से घायल […]

विज्ञापन
हजारीबाग : जिला में अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गये. तीनों घटनायें एनएच 33 हजारीबाग-रामगढ पथ पर 11 दिसंबर रात को हुई. पहली दुर्घटना मासीपीढ़ी के निकट देर शाम सात बजे हुई. इसमें मासीपीढ़ी निवासी किस्टु प्रसाद को एक अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था मे किस्टु को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया. इसके बाद उन्हें रांची रेफर कर दिया गया.
मोरांगी में मोटरसाइकिल ने मारा धक्का : एक मोटरसाइकिल सवार की लापरवाही से सड़क के किनारे खड़े व्यक्ति मो. इलियास गंभीर रूप से घायल हो गये. मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें तेजी से धक्का दिया. घटना के बाद सवार मोटरसाइकिल छोड़ कर फरार हो गया. परिजनो ने उन्हें तत्काल सदर अस्पताल में भरती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे रांची रेफर कर दिया गया. इसकी जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी सुमन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. घायल के परिजनों ने बताया कि मोटरसाइकिल चला रहा युवक नशे में था.
अज्ञात वाहन ने बुलेट सवार को मारा धक्का : मुफस्सिल थाना के गेट के पास एक अज्ञात वाहन ने एक बुलेट सवार को धक्का मार दिया. इसमें मोटरसाइकिल सवार का एक पैर टुट गया. मोटरसाइकिल सवार को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. घायल का नाम चंदन कुमार है. मालूम हो कि तीनों घटनायें महज एक घंटा के अंदर और छह-छह किलोमीटर की दूरी पर हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola