पश्चिमी सिंहभूम में उत्पाद विभाग की छापेमारी, एक गिरफ्तार, चार फरार

भट्टी ध्वस्त करती टीम
West Singhbhum: पश्चिमी सिंहभूम में उत्पाद विभाग की छापेमारी में 2000 किलो जावा महुआ नष्ट किया गया. मामले में पांच लोगों पर केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया.
चाईबासा से प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट
West Singhbhum: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला के मंझारी थाना के उलीडीह गांव में उत्पाद विभाग ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान विभाग की टीम ने करीब 2000 किलो जावा महुआ नष्ट कर दिया और 6.5 लीटर अवैध बियर बरामद किया.
डीसी के निर्देश पर चला अभियान
इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक निर्भय सिन्हा ने बताया कि डीसी मनीष कुमार के निर्देश पर उत्पाद विभाग द्वारा टीम का गठन हुए मंझारी थाना टीम के सहयोग से उलीडीह गांव में छापामारी अभियान चलाया, जिसमें एक शराब भट्टी को ध्वस्त करते हुए 90 लीटर शराब बरामद किया जबकि 2000 केजी जावा महुआ नष्ट कर दिया गया. टीम ने गांव में एक दुकान में छापामारी करते हुए साढ़े छह लीटर बियर बरामद किया है. उन्होंने बताया कि टीम ने शराब बनाने वाले उपकरणों को जब्त कर लिया है.
पांच के खिलाफ केस, एक गिरफ्तार
टीम ने मामले पर उत्पाद विभाग के अलग- अलग धाराओं के खिलाफ पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है. जिसमें चंद्रमोहन सवैया को गिरफ्तार कर लिया है जबकि चार लोग फरार होने में सफल रहे जिसमे श्याम सिंह मुंडा, बीरू मुंडा, रुई मुंडा, चन्द्र मुंडा भागने में सफल रहे.
यह भी पढ़ें: दहशत फैलाने वाले उग्रवादी सलाखों के पीछे: ईरबा के पास रांची पुलिस ने खदेड़कर दबोचा, हथियार और सिम बरामद
यह भी पढ़ें: साहिबगंज में शक के नशे में पति बना ‘जल्लाद’, नुकीले तीर जैसे रॉड से पत्नी को गोदकर मार डाला!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










