समर सिंह का नया गाना ‘देहिया करे लस लस’ रिलीज, रानी मौर्या के साथ दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

Updated:
विज्ञापन

समर सिंह न्यू भोजपुरी सॉन्ग, फोटो – यूट्यूब

Samar Singh New Bhojpuri Song: देसी स्टार समर सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘देहिया करे लस लस’ दर्शकों के बीच आ चुका है. इस गाने में रानी मौर्या के साथ उनकी शानदार केमिस्ट्री और देसी अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

विज्ञापन

Samar Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने माने गायक समर सिंह अपने फैंस के लिए हमेशा कुछ नया लेकर आते हैं. इस बीच में उनका नया गाना ‘देहिया करे लस लस’ देसी रिकॉर्डस के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है. इस गाने के वीडियो में उनके साथ एक्ट्रेस रानी मौर्या नजर आ रही हैं. वीडियो में मजेदार तरीके से गांव के माहौल को दिखाया गया है.

गर्मी से बेहाल हुईं रानी मौर्या

इसमें रानी मौर्या अपने ऑन स्क्रीन पति यानी समर सिंह से शिकायत करती हुई नजर आती हैं. वह कहती हैं कि तुम तो बाहर खलिहान में मजे से सो जाते हो, लेकिन वह घर के भीतर भीषण गर्मी से बेहाल हैं. रानी मौर्या का यह शिकायत भरा अंदाज और गर्मी से उनकी परेशानी गाने को बहुत ही जीवंत बनाती है. वीडियो में रानी मौर्या ने बहुत ही सुंदर औरदेसी लुक अपनाया है. उनकी सादगी और देसी अदाएं दर्शकों को अपना दीवाना बना रही हैं. वहीं समर सिंह भी अपने देसी पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं.

गाने का वीडियो देखें और सुनें

समर सिंह संग रानी मौर्या ने मचाया धमाला

गाने में समर सिंह और रानी मौर्या की जोड़ी ने तहलका मचा दिया है. समर सिंह के चेहरे के हाव भाव और रानी मौर्या के साथ उनके जबरदस्त ठुमके गाने की जान बनकर उभर रही हैं. दोनों की केमिस्ट्री इतनी शानदार लग रही है कि दर्शक इसे बार बार देखना पसंद कर रहे हैं. एक्ट्रेस के लटके झटके और समर सिंह का देसी स्टाइल गाने को हिट बनाने के लिए काफी है. यह गाना न सिर्फ सुनने में अच्छा लग रहा है बल्कि इसका वीडियो भी देखने में उतना ही मनोरंजक है.

गाने के पीछे की टीम

  • एल्बम – देहिया करे लस लस
  • गायक – समर सिंह
  • गीतकार – गुड्डू देहाती
  • संगीत – राहुल रॉकी
  • निर्देशक – पप्पू वर्मा
  • एक्ट्रेस – रानी मौर्या
  • डीओपी – प्रिंस सिंह जानू
  • एडिटर – पप्पू वर्मा और रवि यादव
  • कांसेप्ट- समर मोदी

यह भी पढ़ें: राकेश मिश्रा का नया धमाका, ‘कमरिया टूटल ए राजाजी’ ने मचाई सनसनी

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola