सीओ ऑनलाइन निष्पादन में बरतें गंभीरता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Dec 2016 8:00 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : राजस्व विभाग की समीक्षात्मक बैठक गुरुवार को समाहरणालय सभागार में डीसी रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विभिन्न अंचलों में जमीन की दाखिल खारिज, खतियानी जमीन की इंट्री, रजिस्टर-दो का संधारण, लगान वसूली, अंचल कार्यालयों में कैशलेस ट्रांजेक्शन, जन्म-मृत्यु व लंबित आय प्रमण पत्र का निष्पादन, वित्तीय वर्ष 2015-16 के […]
विज्ञापन
हजारीबाग : राजस्व विभाग की समीक्षात्मक बैठक गुरुवार को समाहरणालय सभागार में डीसी रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विभिन्न अंचलों में जमीन की दाखिल खारिज, खतियानी जमीन की इंट्री, रजिस्टर-दो का संधारण, लगान वसूली, अंचल कार्यालयों में कैशलेस ट्रांजेक्शन, जन्म-मृत्यु व लंबित आय प्रमण पत्र का निष्पादन, वित्तीय वर्ष 2015-16 के सुखाड़ राहत का भुगतान, भूमि अधिग्रहण व मुआवजा भुगतान, जमा हथबंदी, अतिक्रमण समेत अलाव की व्यवस्था व कंबल वितरण आदि की समीक्षा की गयी.
डीसी ने कहा कि हजारीबाग जिले में राजस्व विभाग की सेवाएं ऑनलाइन हो रही है. सभी अंचलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन खतियानी भूमि का रिकार्ड उपलब्ध नहीं है, उस संदर्भ में किसी तरह का आदेश पारित नहीं करें. नया सर्वे नहीं होने तक लगान रसीद अॉफलाइन भी निर्गत किये जासकते हैं.
भूमि रिकार्ड की ऑनलाइन इंट्री में सभी अंचलाधिकारी स्वयं रुचि लें तथा वरीय पदाधिकारी इसका पर्यवेक्षण करें. अंचल कार्यालयों में इपोस मशीन संधारित कर कैशलेस ट्रांजेक्शन सुनिश्चित किये जायेंगे. कटकमदा, केरेडारी, चौपारण, बड़कागांव सहित अन्य अंचलों में लैंड रिकार्ड इंट्री का काम काफी धीमा है. इन अंचलों में आय प्रमाण पत्र निर्गत करने के मामले भी लंबित है. अंचलाधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेकर इसका निष्पादन सुनिश्चित करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










