बच्चों ने बांधा रेड रिबन प्रभातफेरी भी निकली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Dec 2016 7:51 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : गौतम बुद्ध बीएड कॉलेज में विश्व एड्स दिवस पर सेमिनार का आयोजन किया गया. इसका विषय एड्स जागरूकता ही समाधान था. व्याख्याता सलोनी गुप्ता ने कहा कि एड्स से बचाव ही बेहतर इलाज है. प्रशिक्षुओं ने कविता एवं वक्तव्य के माध्यम से एड्स की रोकथाम संबंधी विचार व्यक्त किये. मौके पर प्रमोद प्रसाद, […]
विज्ञापन
हजारीबाग : गौतम बुद्ध बीएड कॉलेज में विश्व एड्स दिवस पर सेमिनार का आयोजन किया गया. इसका विषय एड्स जागरूकता ही समाधान था. व्याख्याता सलोनी गुप्ता ने कहा कि एड्स से बचाव ही बेहतर इलाज है. प्रशिक्षुओं ने कविता एवं वक्तव्य के माध्यम से एड्स की रोकथाम संबंधी विचार व्यक्त किये. मौके पर प्रमोद प्रसाद, अंजलि कुमारी, वसुंधरा कुमारी, पुष्पा कुमारी, गुलशन, कनकलता, रचना, महेश, दिलीप कुमार सिंह समेत शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद थे.
प्रभातफेरी निकाली
जन जागरण केंद्र एवं सदर अस्पताल के सहयोग से विश्व एड्स दिवस पर प्रभातफेरी निकाली गयी. रैली गुरुगोविंद सिंह रोड, पैगोडा चौक, नवाबगंज रोड होते हुए सदर अस्पताल के प्रांगण में पहुंची. मुख्य अतिथि सीएस डॉ हिमांशु बरवार थे. उन्होंने लोगों को एड्स से बचाव के लिए जागरूकता पर बल दिया. मौके पर अस्पताल के डॉ एमपी चौधरी, डॉ अनुभा शर्मा, डॉ गोपाल दास, डॉ एसआर दांगी, डॉ मधुबाला राणा समेत कई चिकित्सक कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










