रेफरी बोर्ड परीक्षा के लिए हजारीबाग के दो रेफरी चयनित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Nov 2016 7:45 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : जिला फुटबॉल रेफरी संघ की कार्यशाला मंगलवार को हुई. इसमें झारखंड रेफरी इंचार्ज सुरेंद्र बहादुर सिंह भी शामिल हुए. उन्होंने हजारीबाग एवं झारखंड के अन्य रेफरियों को तकनीकी जानकारी दी. मालूम हो कि हजारीबाग में एक राष्ट्रीय रेफरी एवं 22 स्टेट पैनल रेफरी हैं. इनकी ऑल इंडिया रेफरी बोर्ड की परीक्षा 14 दिसंबर […]
विज्ञापन
हजारीबाग : जिला फुटबॉल रेफरी संघ की कार्यशाला मंगलवार को हुई. इसमें झारखंड रेफरी इंचार्ज सुरेंद्र बहादुर सिंह भी शामिल हुए. उन्होंने हजारीबाग एवं झारखंड के अन्य रेफरियों को तकनीकी जानकारी दी. मालूम हो कि हजारीबाग में एक राष्ट्रीय रेफरी एवं 22 स्टेट पैनल रेफरी हैं.
इनकी ऑल इंडिया रेफरी बोर्ड की परीक्षा 14 दिसंबर को गांधीनगर गुजरात में होगी. झारखंड के छह रेफरी का चयन इस परीक्षा के लिए हुआ है.
इसमें हजारीबाग के उमेश कुमार व सिकंदर यादव शामिल हैं. संघ के सचिव भैया मुरारी सिन्हा ने बताया कि सुरेंद्र बहादुर ने परीक्षार्थियों को प्रयोगिक एवं सैद्धांतिक परीक्षा में सफलता के लिये महत्वपूर्ण टिप्स दिये. कार्यशाला में वीरेंद्र कुमार, बहादुर राम, राजाराम, परमेश्वर गोप, जीतेंद्र कुमार, तिलेश्वर, मनोज, सिकंदर ,उमेश, नरेश मुर्मू, जगन करमाली, बिक्कू, हिमांशु, पप्पू व रवि समेत कई पैनल रेफरी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










