मुंबई में 11 को मनेगा झारखंड स्थापना दिवस

बिरसा मुंडा रत्न अवार्ड से कई लोग होंगे सम्मानित हजारीबाग. झारखंड स्थापना दिवस समारोह 11 दिसंबर को मुंबई में मनाया जायेगा. यह कार्यक्रम नवीन भाई ठक्कर हॉल विले पारले पूर्व मुंबई में होगा. समारोह में झारखंड और महाराष्ट्र के कई सांसद, मंत्री, विधायक, वरिष्ठ अधिकारी, व्यवसायी व समाजसेवी शिरकत करेंगे. यह जानकारी झारखंडी एकता संघ, […]
बिरसा मुंडा रत्न अवार्ड से कई लोग होंगे सम्मानित
हजारीबाग. झारखंड स्थापना दिवस समारोह 11 दिसंबर को मुंबई में मनाया जायेगा. यह कार्यक्रम नवीन भाई ठक्कर हॉल विले पारले पूर्व मुंबई में होगा. समारोह में झारखंड और महाराष्ट्र के कई सांसद, मंत्री, विधायक, वरिष्ठ अधिकारी, व्यवसायी व समाजसेवी शिरकत करेंगे. यह जानकारी झारखंडी एकता संघ, मुंबई के अध्यक्ष असलम अंसारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा रत्न अवार्ड से कई अतिथियों को सम्मानित किया जायेगा. हर क्षेत्र में विशिष्ट कार्य कर उपलब्धि हासिल करनेवाले लोगों को यह अवार्ड दिया जायेगा.
झारखंडी एकता संघ: मुंबई में झारखंडी एकता संघ का पंजीयन 2005 में हुआ है. अध्यक्ष असलम अंसारी ने बताया कि झारखंड एकता संघ में पांच हजार से अधिक सदस्य हैं. इसमें मंत्री, सांसद, विधायक, नौकरशाह, समाजसेवी, व्यवसायी और झारखंडी सदस्य हैं. पिछले 2005 से मुंबई में हर साल झारखंड स्थापना दिवस भी मनाया जा रहा है. बी206 जीएन टावर नियर अविस्ता होटल अंधेरी सब-वे, एसबी रोड अंधेरी पश्चिम, मुंबई में झारखंडी एकता संघ का कार्यालय है. जिसका संपर्क नंबर 9004007295 और 8286585863 है. झारखंड से मुंबई जानेवाले लोग इस नंबर से संपर्क कर सेवा ले सकते हैं.
मेक इन झारखंड कार्यक्रम: असलम अंसारी ने बताया कि गत फरवरी में मुंबई में मेक इन झारखंड का आयोजन किया गया था. झारखंडी एकता संघ के बैनरतले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास, सचिवालय के सचिव सुनील कुमार वर्णवाल, उद्योग निदेशक के रवि कुमार, भुवनेश्वर प्रताप सिंह, के मुतु कुमार आइएएस, वालचंद इंडस्ट्री ग्रुप के एमडी जीके पिल्लई, संरक्षक सह मेदनिनगर के व्यवसायी तुषार जैन उपस्थित हुए थे. इसी तरह मुख्यमंत्री रघुवर दास के रोड शो में भी झारखंडी एकता संघ के सदस्य शामिल हुए थे. मुख्यमंत्री का मुंबई में सदस्यों ने स्वागत व अगुवाई की थी.
कैंसर रोगियों की सेवा: झारखंडी एकता संघ की ओर से कैंसर से पीड़ित रोगियों व उनके परिजनों को सेवा मुंबई में प्रदान किये जाते हैं. झारखंड से गये मजदूरों को भी मार्गदर्शन मिलता है.
झारखंड के व्यवसायी जो मुंबई में हैं, उन्हें झारखंड राज्य में भी व्यवसाय यूनिट से संबंधित निवेश करने के लिए अनुरोध करते हैं. संघ के कोषाध्यक्ष ताजउद्दीन अंसारी के मुंबई स्थित गेस्ट हाउस में झारखंड से जानेवाले रोगियों के परिजन, विद्यार्थियों के परिजन को कम शुल्क में गेस्ट हाउस उपलब्ध कराया जाता है. मुंबई में कभी भी झारखंड से गये मजदूरों को परेशानी होती है, तो संघ मदद करता है.
झारखंड भवन मुंबई में बने: असलम अंसारी ने बताया कि मुंबई में झारखंड भवन बनाने के लिए संघ की ओर से काफी प्रयास हो रहा है. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही झारखंड भवन का शिलान्यास होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










