मायूस हो गये किसान

Published at :23 Nov 2016 7:26 AM (IST)
विज्ञापन
मायूस हो गये किसान

हजारीबाग : बड़कागांव के कई किसानों ने धान में दाना नहीं आने की शिकायत को लेकर मंगलवार को डीसी रविशंकर शुक्ला से मुलाकात की. किसान शीला देवी, विनोद कुमार, किशुन महतो, गोवर्धन महतो, हरदयाल प्रजापति ने बताया कि उन्होंने सनेश कृषि ट्रेडर बड़कागांव से गोल्ड धान का बीज खरीदा था. दुकानदार संतोष कुमार ने इस […]

विज्ञापन
हजारीबाग : बड़कागांव के कई किसानों ने धान में दाना नहीं आने की शिकायत को लेकर मंगलवार को डीसी रविशंकर शुक्ला से मुलाकात की. किसान शीला देवी, विनोद कुमार, किशुन महतो, गोवर्धन महतो, हरदयाल प्रजापति ने बताया कि उन्होंने सनेश कृषि ट्रेडर बड़कागांव से गोल्ड धान का बीज खरीदा था. दुकानदार संतोष कुमार ने इस बीज को खरीदने की सलाह दी थी और खूब उपज होने की बात कही थी.
किसानों ने यह भी कहा था कि बीज की खरीदारी की दुकानदार ने कोई रसीद नहीं दी है. जब धान की कटाई की तो बालियों में दाने नहीं थे. दुकानदार को भी धान काट कर दिखाया गया. उसने बीज की राशि कंपनी से दिलाने का आश्वासन दिया, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ. किसान धान में खखरी नहीं होने पर मायूस हैं. उनकी स्थिति खराब हो गयी है. इस संबंध में किसानों ने जिला कृषि पदधिकारी को सूचना दी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola