कोडरमा से बरकाकाना वाया हजारीबाग ट्रेन 21 से
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Nov 2016 8:21 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : कोडरमा-हजारीबाग-बरकाकाना रेल खंड पर 21 नवंबर से पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शुरू होगा. इस संबंध में धनबाद डीआरएम ने पत्र जारी कर दिया है. इसमें कहा गया है कि पैसेंजर ट्रेन नंबर 53371 व 53372 और 53373 व 53374 का परिचालन कोडरमा से हजारीबाग टाउन, बरकाकाना तक होगा. कोडरमा से ट्रेन नंबर 53372 […]
विज्ञापन
हजारीबाग : कोडरमा-हजारीबाग-बरकाकाना रेल खंड पर 21 नवंबर से पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शुरू होगा. इस संबंध में धनबाद डीआरएम ने पत्र जारी कर दिया है. इसमें कहा गया है कि पैसेंजर ट्रेन नंबर 53371 व 53372 और 53373 व 53374 का परिचालन कोडरमा से हजारीबाग टाउन, बरकाकाना तक होगा. कोडरमा से ट्रेन नंबर 53372 सुबह छह बजे चलेगी. कटकमसांडी में 8.24 बजे पहुंचेगी.
बरकाकाना से कोडरमा की ओर आनेवाली ट्रेन (नंबर 53374) कटकमसांडी में रात 7.24 बजे आयेगी. 7.26 बजे प्रस्थान करेगी. पैसेंजर ट्रेन चलने से आम लोगों को राहत मिलेगी. ट्रेन नंबर 53371 सुबह 8.25 बजे हजारीबाग टाउन पहुंचेगी और 8.30 बजे प्रस्थान करेगी. ट्रेन नंबर 53373 दोपहर 3.15 बजे हजारीबाग आयेगी और 3.20 बजे प्रस्थान करेगी. ट्रेन नंबर 53372 का हजारीबाग टाउन स्टेशन पर सुबह 7.40 बजे आगमन व 7.45 बजे प्रस्थान होगा, ट्रेन नंबर 53374 शाम 19.40 बजे आगमन व 19.45 बजे प्रस्थान करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










