प्रदर्शनी से बच्चों की निखरती है प्रतिभा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Nov 2016 7:17 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : संत जेवियर्स स्कूल में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी लगायी गयी. इसका उदघाटन विभावि के कुलपति डॉ गुरदीप सिंह, रांची विश्वविद्यालय के पूर्व प्रतिकुलपति डॉ एम रजीउद्दीन ने किया. कुलपति डॉ गुरदीप सिंह ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चों में वैज्ञानिक सोच एवं अविष्कार की क्षमता उत्पन्न होती है. उन्होंने कहा कि इससे […]
विज्ञापन
हजारीबाग : संत जेवियर्स स्कूल में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी लगायी गयी. इसका उदघाटन विभावि के कुलपति डॉ गुरदीप सिंह, रांची विश्वविद्यालय के पूर्व प्रतिकुलपति डॉ एम रजीउद्दीन ने किया. कुलपति डॉ गुरदीप सिंह ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चों में वैज्ञानिक सोच एवं अविष्कार की क्षमता उत्पन्न होती है. उन्होंने कहा कि इससे बच्चों को सीखने का अवसर मिलता है. विशिष्ट अतिथि पूर्व उपकुलपति डॉ एम रजीउद्दीन ने बच्चों द्वारा बनाये गये मॉडलों की सराहना की. उन्होंने बच्चों को देश का भविष्य बताया. प्राचार्य पीजे जेम्स ने अतिथियों का स्वागत किया.
विज्ञान प्रदर्शनी में 186 मॉडल प्रस्तुत किये गये : प्रदर्शनी में पर्यावरण से होनेवाले नुकसान एवं बचाव, आधुनिक तकनीक, विज्ञान के चमत्कार समेत कई मॉडल सराहनीय थे. इसे देखने के लिए अभिभावकों समेत काफी संख्या में अन्य विद्यालयों के बच्चे, शिक्षक शामिल हुए. निर्णायक मंडली ने बेहतर मॉडल प्रस्तुत करनेवाले बच्चों को पुरस्कृत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










