25 लाख के साथ व्यवसायी गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Nov 2016 7:04 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : 25 लाख रुपये के साथ गया के व्यवसायी को तकिया मजार रोड (नवाबगंज) के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया. पकड़े गये व्यवसायी की पहचान गया के कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी अजय जैन के रूप में हुई है़ वह जिला परिषद चौक से पैदल बैग लेकर इंद्रपुरी जा रहा था़ पुलिस पूछताछ में […]
विज्ञापन
हजारीबाग : 25 लाख रुपये के साथ गया के व्यवसायी को तकिया मजार रोड (नवाबगंज) के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया. पकड़े गये व्यवसायी की पहचान गया के कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी अजय जैन के रूप में हुई है़ वह जिला परिषद चौक से पैदल बैग लेकर इंद्रपुरी जा रहा था़ पुलिस पूछताछ में उसने बैग में रुपये नहीं होने की बात बतायी.
बाद में अजय ने कहा कि मात्र दो लाख रुपये हैं. जब पुलिस ने बैग की तलाशी ली, तो उसमें पॉलिथीन में रखे हजार-हजार नोट के 25 बंडल बरामद किये गये. पैसे के बारे में उसने अलग-अलग बयान दिया. डीएसपी सहदेव साव ने रुपये बरामदगी की जानकारी एसडीओ को दी. एसडीओ ने अजय से रुपये से संबंधित दस्तावेज की मांग की. व्यवसायी ने बताया कि वह कपड़े का व्यवसायी है. महाजन को रुपये देने जा रहा था. डीएसपी ने इसकी जानकारी आयकर विभाग को दे दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










