बरही : सुबह से ही बैंकों में लगने लगी थी ग्राहकों की लाइनें

Published at :11 Nov 2016 7:39 AM (IST)
विज्ञापन
बरही : सुबह से ही बैंकों में लगने लगी थी ग्राहकों की लाइनें

बरही : हजार व पांच सौ के नोट का चलन बंद होने का असर बरही में दूसरे दिन भी पड़ा. बैंकों व बाजार पर अलग अलग तरीके का प्रभाव देखा गया. बरही के सभी चौदह बड़े बैंकों में गुरुवार को ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी. खाताधारी जमा निकासी व गैर खाताधारी पांच सौ व हजार […]

विज्ञापन
बरही : हजार व पांच सौ के नोट का चलन बंद होने का असर बरही में दूसरे दिन भी पड़ा. बैंकों व बाजार पर अलग अलग तरीके का प्रभाव देखा गया. बरही के सभी चौदह बड़े बैंकों में गुरुवार को ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी. खाताधारी जमा निकासी व गैर खाताधारी पांच सौ व हजार के नोट बदलने के लिए लंबी लाइन में लगे हुए थे. खातों में जमा करने की कोई सीमा नहीं थी.
केवाइसी खाताधारियों ने पांच सौ व हजार हजार के नोट से लेकर दो-दो तीन तीन लाख तक अपने खाते में जमा कराया. पर वे दस हजार से अधिक राशि निकासी नहीं कर पाये. निकासी की सीमा दस हजार तक ही निर्धारित थी. गैर खाताधारी चार हजार तक की राशि अदला बदली कर सके. उन्हें आधार कार्ड के साथ एक फॉर्म भर कर देना पड़ा. फार्म में पांच सौ व हजार के नोट की संख्या दर्ज करना पड़ा.पोस्ट ऑफिस में नहीं हुई नोटों की अदला बदली- बरही पोस्ट ऑफिस में अपने पांच सौ हजार के नोट बदलने के लिए लोग सुबह से पहुंच गये थे. पर वहां नोटों की अदला बदली नहीं हो सकी. पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई विभागीय निर्देश नहीं मिला है. साथ ही नोट बदल कर देने के लिए पोस्ट अॉफिस में राशि भी नहीं है. सब्जी, किराना व होटल में मंदी-फल सब्जी और किराना के दुकानों में एक प्रकार की मंदी छायी हुई थी.
इन दुकानों पर बहुत कम ग्राहक देखे गये. किराना दुकानदार विनोद केशरी ने बताया कि आम दिनों की तरह ग्राहक नहीं आये.इन दिनों वस्त्र व रेडिमेंट वस्त्र के दुकानदारों की थोड़ी चलती आ गयी है. बुधवार और गुरुवार को लोग पांच पांच सौ व हजार हजार के नोट लेकर कपड़ों की खरीदारी की. रेडिमेंट दुकानदार राजेश गुप्ता ने बताया कि वह ग्राहकों से पांच सौ और हजार के नोट ले रहे हैं.
स्थिति सामान्य, आज से खुलेंगे एटीएम : एसडीओ
बरही एसडीओ मो शब्बीर अहमद व बीडीओ जीत राय मुर्मू ने गुरुवार को क्षेत्र में घूम घूम कर जायजा लिया. एसडीओ श्री अहमद ने बताया कि स्थिति सही दिशा में है. आम लोग थोडा चिंतित हैं पर भयभीत नहीं. बैंकों में लोग काफी संख्या में पहुंच कर राशि अदला बदली कर रहे हैं. खातों से भी पैसे भी निकाले जा रहे है. सभी बैंकों को देने के लिए राशि मौजूद है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola