बीओआइ डेमोटांड़ शाखा में रुपये बदलने का काम नहीं हुआ

Published at :11 Nov 2016 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
बीओआइ डेमोटांड़ शाखा में रुपये बदलने का काम नहीं हुआ

हजारीबाग. बैंक ऑफ इंडिया डेमोटांड शाखा में गुरुवार को ग्राहकों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा. इस शाखा में पांच सौ व एक हजार का नोट के बदले ग्राहकों रुपये नहीं दिये जा रहे थे. इसक कारण ग्राहकों को काफी परेशानी हुई. शाखा प्रबंधक राजेश रंजन झा ने कहा कि इस शाखा के पास एक […]

विज्ञापन
हजारीबाग. बैंक ऑफ इंडिया डेमोटांड शाखा में गुरुवार को ग्राहकों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा. इस शाखा में पांच सौ व एक हजार का नोट के बदले ग्राहकों रुपये नहीं दिये जा रहे थे. इसक कारण ग्राहकों को काफी परेशानी हुई. शाखा प्रबंधक राजेश रंजन झा ने कहा कि इस शाखा के पास एक सौ रुपये का नोट उपलब्ध नहीं है. आरबीआइ से जारी किये गये नये पांच सौ व दो हजार का नोट बैंक को प्राप्त नहीं हुआ है.
शाखा में रुपये पांच व हजार का नोट जमा करने को लेकर लंबी कतार लगी थी. रुपये जमा करने बैंक में आये एक व्यवसायी लव नारायण दास की लाइन में तबीयत खराब हो गयी. वह रुपये जमा नहीं कर सका.डेमोटांड़ एसबीआइ शाखा में सैकड़ों ग्राहकों के पांच सौ व हजार रुपये का नोट को बदला गया.रुपये जमा करने के लिए भी शाखा में सुबह दस बजे से शाम पांच तक लेने देन का काम हुआ. शाखा प्रबंधक राजेश कुमार ने कहा कि आरबीआइ के निर्देश के अनुसार बैंक जमा,निकासी और रुपये बदलने का कार्य हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola